Author: Rajendra Kumar Ratnakar

District - Janjgir

जांजगीर चांपा (समाचार मित्र) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलौदा में जीवन दीप समिति के तहत पदस्थ चपरासी राम खांडे का ड्रेसिंग करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो को लेकर स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली और मरीजों के उपचार से जुड़े सवाल उठ रहे हैं। वीडियो में राम खांडे द्वारा ड्रेसिंग करते हुए दिखाई देने की बात कही जा रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या चपरासी को मरीजों की ड्रेसिंग करने की जिम्मेदारी दी गई है? यदि हां, तो इसके लिए संबंधित विभाग से क्या अनुमति या जिम्मेदारी निर्धारित…

Read More

गणेश विसर्जन के दौरान विवाद के बाद पीट पीट कर बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार ! जांजगीर चांपा (समाचार मित्र) मामला इस प्रकार है कि दिनांक 25 सितंबर 2026 को चौकी पंतोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम गतवा में गणेश जी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान नारायण कश्यप और राहुल कश्यप के बीच गाली- गलौच एवं मारपीट हुई। राहुल द्वारा अपने पिता रोहित कश्यप को घटना की जानकारी देने पर रोहित बीच-बचाव करने पहुंचे, जहां उनके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद रोहित, राहुल एवं जोत राम कश्यप मोटरसाइकिल से घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने चौकी पंतोरा जा रहे थे। इसी…

Read More

जांजगीर चांपा (समाचार मित्र) जांजगीर वार्ड नंबर 19 में बरसात के दिनों में नगर पालिका जांजगीर क्षेत्र की रिहायशी इलाका हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कुछ माह पहले बनाई गई सीसी रोड की स्थिति को लेकर रहवासियों में नाराजगी देखने को मिल रही है। बारिश होते ही सड़क पर पानी जमा हो जाने से रास्ता तालाब में तब्दील हो जाता है, जिससे कॉलोनीवासियों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रहवासियों का कहना है कि नई सीसी रोड बनने के बावजूद जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही जमा…

Read More

जांजगीर चांपा (समाचार मित्र)  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जांजगीर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कॉलोनी परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर चर्चा करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उपस्थित लोगों ने कहा कि पौधारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पौधों…

Read More

जांजगीर चांपा (समाचार मित्र) जांजगीर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित छत्तीसगढ़ गृह मंडल कार्यालय छुट्टी के दिन भी खुले रहने का मामला सामने आया है। स्थानीय स्तर पर इसे जिला प्रशासन द्वारा घोषित अवकाश के आदेशों के पालन को लेकर सवाल के रूप में देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि छुट्टी के दिन भी कार्यालय में कर्मचारियों की मौजूदगी और कामकाज संचालित होने की स्थिति देखी गई। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या संबंधित कार्यालय को अवकाश के दिन कार्य करने की अनुमति थी? यदि अनुमति नहीं थी, तो कलेक्टर के आदेश का पालन क्यों नहीं…

Read More

जांजगीर चांपा (समाचार मित्र) बलौदा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंतोरा के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में शुक्रवार के दिन राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150 वाँ वर्ष के उपलक्ष्य में पहले 10:30 बजे जनपद अध्यक्ष शारदा देवांगन के द्वारा तिरंगा फहराया गया और आधे घंटे बाद ठीक 11 बजे राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् गाया गया जो गिनीज बुक में भी दर्ज होगा इस दौरान बारिश और तेज हवा ने कार्यक्रम में बाधा जरूर डाला लेकिन कार्यक्रम सही समय में पूर्ण हुआ और राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को सार्वजनिक रूप से सबसे पहले रविंद्रनाथ टैगोर ने गया था राष्ट्रीय गीत…

Read More

जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) जिले के बलौदा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम महुदा (च) में द्वारिका प्रसाद साहू द्वारा कथित तौर पर बिना मान्य चिकित्सकीय डिग्री के मरीजों का इलाज किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति द्वारा मरीजों को चिकित्सकीय सेवाएं देने के साथ-साथ ड्रिप और इंजेक्शन भी लगाए जा रहे हैं, जबकि उसकी चिकित्सा संबंधी वैध योग्यता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों के बीच इस मामले को लेकर चर्चा है कि यदि संबंधित व्यक्ति के पास मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक वैध चिकित्सकीय योग्यता एवं अनुमति नहीं है, तो इस प्रकार उपचार करना गंभीर…

Read More

जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) जांजगीर जिला पंचायत कार्यालय के सामने लगा स्वागत गेट इन दिनों लोगों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। गेट की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। कार्यालय के सामने से प्रतिदिन अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों का आना-जाना लगा रहता है, इसके बावजूद गेट की सुरक्षा और मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला पंचायत सीईओ और जिला पंचायत अध्यक्ष का भी प्रतिदिन यहां आना-जाना होता है, लेकिन इसके बावजूद जर्जर अथवा असुरक्षित स्वागत गेट…

Read More

जांजगीर चांपा (समाचार मित्र) हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जांजगीर स्थित गणेश पंडाल में भोलेनाथ सेवा समिति द्वारा धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भजन-कीर्तन में हिस्सा लिया और भगवान के जयकारों से पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के दौरान समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया। बड़ी संख्या में कॉलोनीवासियों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई। भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति ने धार्मिक एवं सामाजिक एकता का संदेश देते हुए सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त…

Read More

जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) जांजगीर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के निवासी लंबे समय से स्ट्रीट लाइट की समस्या से जूझ रहे हैं। कई जगहों पर लाइट बंद होने के कारण रात में अंधेरा छाया रहता है, जिससे कॉलोनीवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी निवासियों ने संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारी को फोन के माध्यम से खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराने और बंद पड़ी लाइटों को जल्द चालू करने की कई बार गोहार अधिकारी से की है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने से सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी…

Read More