Author: Rajendra Kumar Ratnakar
जांजगीर चांपा (समाचार मित्र) पीड़िता ने दिनांक 15.09.2026 को 11 बजे दुकान जाने के लिए घर से निकली थी, दुकान जाते समय ईशु नाम का युवक, जिससे उसकी पहचान इंस्टाग्राम से हुई थी जिसके द्वारा बहला फुसलाकर कर बिलासपुर, फिर दुर्ग और उसके बाद धमधा ले गया जिसके द्वारा अनाचार किया। बाद अगले दिन धमधा क्षेत्र में काम करने वाले दूसरे आरोपी साहिल ने शादी का झांसा देकर सुनसान जगह पर ले जाकर अनाचार किया पीड़िता किसी तरह सूचना धमधा पुलिस को दिया, जिसके माध्यम से परिजन पीड़िता को सुरक्षित घर लाये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना…
जांजगीर चांपा (समाचार मित्र) जिले के थाना अकलतरा क्षेत्र का मामला गाड़ी पर बैठने की बात को लेकर हुए मामूली विवाद में चाकू एवं चैन से जानलेवा हमला करने के मामले में 16 माह से फरार आरोपी को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला 06 जुलाई 2025 का है। प्रार्थी अमन सारथी अपने साथियों के साथ कपड़ा खरीदने अकलतरा आया था। इसी दौरान सिंघानिया पेट्रोल पंप के पास वाहन पर बैठकर सिगरेट पीने की बात को लेकर यूडी यादव एवं उसके साथियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों द्वारा जान से…
जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जांजगीर -चांपा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी कड़ी में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी को पकड़ा। मुखबिर की सूचना पर दबिश, शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत भेजा गया न्यायिक रिमांड पर पामगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने के लिए अपने कब्जे में…
जांजगीर चांपा (समाचार मित्र) जिले के थाना बलौदा क्षेत्र का मामला नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। विवरण घटना दिनांक 15 सितंबर 2026 की रात करीब 11:30 बजे आरोपी सुनील यादव द्वारा घर में घुसकर नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ किया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 453/2026, धारा 74, 332(सी) बीएनएस एवं 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई—भागने के फिराक में था आरोपी, दबोचकर पकड़ा आरोपी सुनील यादव…
जांजगीर चांपा (समाचार मित्र) प्रार्थी अनिल निवासी महामाया पारा, ग्राम हरदी महामाया ने दिनांक 09.09.26 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह दोपहर करीब 02:00 बजे अपने घर का दरवाजा बंद कर तालाब में नहाने गया था। वापस लौटने पर देखा कि घर के रसोई में रखे सिल्वर के गंज, कढ़ाई, लोहे की कढ़ाई सहित आलमारी में रखी ₹3,200 नगदी रकम गायब थी। जिसकी सूचना रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 450/2026, धारा 331(3), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। चोरी के सिल्वर के बर्तन एवं लोहे की कढ़ाई सहित करीब ₹7,000 का मशरूका बरामद मुखबिर सूचना…
जांजगीर चांपा (समाचार मित्र) जिले के पामगढ़ थाना में दो गांव से कच्ची महुआ और देशी- अंग्रेजी शराब कुल 16.12 लीटर शराब जब्त, आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर दोनो आरोपियों को भेजे गए आज दिनांक 09.09.26 को मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी की टीम ने दो जगहों पर दबिश दी। पहली कार्रवाई व्यासनगर में और दूसरी कार्रवाई ग्राम कोसला में की गई, जहां आरोपी अवैध रूप से शराब बेचते पाए गए। 01. सत्यवान पटेल पिता कौशल पटेल उम्र 68 साल निवासी व्यासनगर – 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमती ₹2000/- 02. लखन जोशी पिता…
जांजगीर चांपा (समाचार मित्र) जिले के थाना अकलतरा क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के मामले में थाना अकलतरा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 घंटे के भीतर बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया। मामले में आरोपी मोहम्मद सहीम उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा दिनांक 08.09.26 को नाबालिग बालिका के अपहरण की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में धारा 137(2), 87, 64(2) बीएनएस एवं 04, 06 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध…
बड़ी ख़बर : नाबालिक छात्र को बिना अनुमति स्कूल से थाने ले गई पुलिस, अब जारी हुआ प्राचार्य को नोटिस !
जांजगीर चांपा (समाचार मित्र) जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ में वंदे मातरम् उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, संचालित है जहां के दो शिक्षकों द्वारा 8 एवं 10 वर्ष के नाबालिग बच्चों को चोरी के आरोप में थाने ले जाकर कथित रूप से डराने-धमकाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में शिक्षा विभाग द्वारा कार्रवाई शुरू किए जाने के बावजूद विद्यालय प्रबंधन द्वारा निर्धारित समय-सीमा में जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने पर विभाग ने पुनः नोटिस जारी किया है। मामले को लेकर भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र रत्नाकर ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के समक्ष लिखित शिकायत प्रस्तुत कर…
जांजगीर चांपा (समाचार मित्र) मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसा में अपने घर से 27 जून 2026 की रात निकले युवक अनिल भंडारी का मृत शरीर एक दिन बाद 29 जून को सुबह गांव के ही अमहदा तालाब के बगल में एक निर्जन बाड़ी में बरामद हुआ था। गांव के बीचो-बीच हुए इस हत्या की विभिन्न पहलुओं को लेकर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की, जिसमें मुख्य रूप से मृतक का गांव के ही संतोषी सिंह नमक एक युवती से प्रेम प्रसंग, गांव में रात में होने वाले जुआ शराब आदि से जुड़े असामाजिक तत्वों की भूमिका साथ ही पिछले…
जांजगीर चांपा (समाचार मित्र) जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के समक्ष अपनी विभिन्न समस्याएं एवं मांगें रखीं। कलेक्टर महोबे ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर पात्रता एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन में अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचने वाले प्रत्येक नागरिक के आवेदन को गंभीरता से लेते हुए उसका निराकरण निर्धारित समय-सीमा में किया जाना चाहिए। जनदर्शन में आज विभिन्न मांगों एवं…