Author: Rajendra Kumar Ratnakar
जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) जिले के थाना बलौदा क्षेत्र का मामला नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 511/2026 के तहत धारा 74, 75(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं धारा 10 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। घटना का दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को आरोपी रामनारायण बंजारे द्वारा एक नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर आरोपी द्वारा मारपीट करने तथा घटना की जानकारी किसी को नहीं देने की धमकी भी दिया, जिसकी सूचना रिपोर्ट पर अपराध…
जांजगीर चांपा (समाचार मित्र) जिले के कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिले के शासकीय अस्पतालों का नियमित एवं औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सक निर्धारित समय पर अस्पतालों में उपस्थित रहें और मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। अस्पतालों में उपचार, दवाइयों एवं अन्य जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने रात्रिकालीन एवं आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को विशेष रूप से दुरुस्त रखने तथा रात्रि में भी अस्पतालों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए, ताकि आपात स्थिति एवं रात्रि में भी…
जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) जिला अस्पताल जांजगीर में पदस्थ ड्राइवर प्रशांत मिश्रा का जन्मदिन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास अवसर पर अस्पताल के स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने प्रशांत मिश्रा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुखमय जीवन की कामना की। जन्मदिन के अवसर पर अस्पताल परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। सहकर्मियों ने प्रशांत मिश्रा को बधाई देकर उनके विशेष दिन को यादगार बनाया। साथियों के बीच जन्मदिन मनाने का यह अवसर आपसी सौहार्द और सहयोग की भावना को भी दर्शाता है।
जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र)जिले के पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक संचालित ‘एक राखी साइबर जागृति’ अभियान को नवाचार (इनोवेशन) श्रेणी में राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को रायपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री मंत्री विजय शर्मा द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में संचालित इस अभिनव अभियान के अंतर्गत 27 अगस्त 2026 को मात्र एक घंटे में 1,65,000 लोगों को साइबर जागरूकता की राखी बांधकर साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। व्यापक…
जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय के दिशानिर्देशन में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध जिला जांजगीर-चांपा के थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलेण्डन यार्क के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में एवं थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक जय कुमार साहू के कुशल नेतृत्व में कार्यवाही की गई। दिनांक 09.10.26 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बरगवां निवासी भोला भारद्वाज अपने घर में अवैध रूप…
जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) बिलासपुर/तखतपुर, में 08 अक्टूबर 2026 को बिलासपुर–तखतपुर मार्ग स्थित लाखासर मोड़ के पास संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर कथित रूप से अपशिष्ट पदार्थ (गोबर) फेंककर अपमान किए जाने के मामले को लेकर भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने आज इस गंभीर मामले में पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला बिलासपुर के नाम ज्ञापन सौंपकर घटना की तत्काल निष्पक्ष जांच, FIR दर्ज करने, आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी तथा कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि बाबा साहब डॉ.…
जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) विकासखंड बलौदा अंतर्गत ग्राम पहरिया में संचालित एनोश इंग्लिश मीडियम स्कूल की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायत सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यव्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। शिकायतकर्ता किशन बघेल ने स्कूल से संबंधित विभिन्न बिंदुओं को लेकर शिकायत प्रस्तुत करते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए आवेदन में स्कूल की व्यवस्था एवं उससे जुड़े अलग-अलग विषयों की जांच किए जाने की मांग की गई है। शिकायत में कई बिंदुओं को शामिल करते हुए संबंधित दस्तावेजों, स्कूल की वास्तविक स्थिति तथा विभागीय नियमों के अनुरूप व्यवस्थाओं की…
जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) जिले के थाना पामगढ़ क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका के अपहृत के मामले में पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी धर्मेंद्र काठे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। घटना का मामला दिनांक 19.09.26 की रात्रि नाबालिग बालिका के लापता होने की सूचना पर थाना पामगढ़ में अपहरण का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा बालिका को सकुशल बरामद किया गया। विवेचना दौरान आरोपी धर्मेंद्र काठे को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना घटित करना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर…
जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) प्रार्थिया जमुना बाई चंदेलिया, निवासी नैला वार्ड क्रमांक 03, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पुत्र अनिल चंदेलिया की एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 11 BN 6099 चोरी हो गई है। घटना दिनांक 16.08.26 की रात्रि लगभग 08:00 बजे की है। वाहन घर के सामने खड़ा कर परिवार के साथ घर में सोने के बाद सुबह वाहन मौके से गायब पाया गया कि सूचना रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चोरी की एक्टिवा को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा…
जांजगीर चांपा (समाचार मित्र) बलौदा थाना क्षेत्र का मामला नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाने में सहयोग करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को थाना बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। मामले में पूर्व में एक मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। नाबालिग बालिका के स्कूल जाने के बाद घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। स्कूल में जानकारी लेने पर बालिका के उस दिन स्कूल नहीं…