जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) जिला अस्पताल जांजगीर में पदस्थ ड्राइवर प्रशांत मिश्रा का जन्मदिन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास अवसर पर अस्पताल के स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने प्रशांत मिश्रा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुखमय जीवन की कामना की।
जन्मदिन के अवसर पर अस्पताल परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। सहकर्मियों ने प्रशांत मिश्रा को बधाई देकर उनके विशेष दिन को यादगार बनाया। साथियों के बीच जन्मदिन मनाने का यह अवसर आपसी सौहार्द और सहयोग की भावना को भी दर्शाता है।


