चांपा (समाचार मित्र) चांपा की महारानी दुर्गा उत्सव सेवा समिति द्वारा दिनांक 10 अक्टूबर, शनिवार को रात्रि में माँ दुर्गा का पंडाल में भव्य प्रथम दर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
यह पावन अवसर श्रद्धा, भक्ति और आनंद का प्रतीक है जिसे सब मिलकर ढोल-नगाड़ों, जयकारों और अपार उत्साह के साथ आराध्य माँ का स्वागत करेंगे और इस शुभ घड़ी को यादगार बनाने की योजना है।
उक्त कार्यक्रम के लिए समस्त श्रद्धालुओं से विनम्र निवेदन किया है कि सभी सपरिवार पंडाल में पधारें और माँ दुर्गा के भव्य प्रथम दर्शन समारोह की शोभा बढ़ाए।


