रायपुर (समाचार मित्र) अग्रवाल सभा रायपुर एवं MMI ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वाधान में आज 10 अक्टूबर को हरिशंकर महाविद्यालय कचना रायपुर में निःशुल्क हेल्थ चेकप कैंप एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था जहां शिविर में आँखों की जाँच, BP, शुगर जाँच का आयोजन किया गया था, जिसमें लगभग 200 छात्र छात्राओं ने अपने स्वास्थ्य सम्बन्धी जाँच कराया वहीं शिविर में कुल 42 यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ जिसे जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क रुप से उपलब्ध कराया जायेगा कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय प्रमुख राजेश श्रीवास्तव जी, अवस्थी जी सहित बाकी सभी पदाधिकारीगण उपस्थित थे वही अग्रवाल सभा की ओर से डॉ. रमेश अग्रवाल जी, सुधीर अग्रवाल जी एवं विनीत अग्रवाल जी उपस्थित थे शिविर को सफल बनाने के लिए अग्रवाल सभा द्वारा महाविद्यालय परिवार एवं MMI ब्लड बैंक टीम को साधुवाद ज्ञापित किया गया।


