Author: Rinku Agrawal

Reporter Champa City

रायपुर (समाचार मित्र) अग्रवाल सभा रायपुर एवं MMI ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वाधान में आज 10 अक्टूबर को हरिशंकर महाविद्यालय कचना रायपुर में निःशुल्क हेल्थ चेकप कैंप एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था जहां शिविर में आँखों की जाँच, BP, शुगर जाँच का आयोजन किया गया था, जिसमें लगभग 200 छात्र छात्राओं ने अपने स्वास्थ्य सम्बन्धी जाँच कराया वहीं शिविर में कुल 42 यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ जिसे जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क रुप से उपलब्ध कराया जायेगा कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय प्रमुख राजेश श्रीवास्तव जी, अवस्थी जी सहित बाकी सभी पदाधिकारीगण उपस्थित थे वही अग्रवाल…

Read More

चांपा (समाचार मित्र) चांपा की महारानी दुर्गा उत्सव सेवा समिति द्वारा दिनांक 10 अक्टूबर, शनिवार को रात्रि में माँ दुर्गा का पंडाल में भव्य प्रथम दर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह पावन अवसर श्रद्धा, भक्ति और आनंद का प्रतीक है जिसे सब मिलकर ढोल-नगाड़ों, जयकारों और अपार उत्साह के साथ आराध्य माँ का स्वागत करेंगे और इस शुभ घड़ी को यादगार बनाने की योजना है। उक्त कार्यक्रम के लिए समस्त श्रद्धालुओं से विनम्र निवेदन किया है कि सभी सपरिवार पंडाल में पधारें और माँ दुर्गा के भव्य प्रथम दर्शन समारोह की शोभा बढ़ाए।

Read More

बिलासपुर (समाचार मित्र) बिलासपुर में रेलवे के जरिए चल रहे कथित गांजा तस्करी नेटवर्क की जांच में GRP को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। 55 किलो से अधिक गांजा बरामदगी के मामले में करीब तीन महीने से फरार चल रही 45 वर्षीय अनुपमा मोहंती को सेंट्रल जेल के बाहर गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, वह जेल में बंद आरोपियों से मिलने और उन्हें धमकाने पहुंची थी। 55 किलो गांजा बरामदगी से शुरू हुई जांच मामला 11 जुलाई का है, जब GRP ने रेलवे प्लेटफॉर्म पर चार आरोपियों—पंकजनी बेहरा, रीना पटनायक, आयुष कुशवाहा और एक नाबालिग—को पकड़ा था। तलाशी के दौरान…

Read More

रायपुर (समाचार मित्र) रायपुर के दूधाधारी मठ के पास रह रहें एक बुजुर्ग की तबियत काफी ज्यादा खराब थी अग्रवाल सभा के सदस्यों को जब इस बात की जानकारी हुई तो सभा के सदस्य उस बीमार बुजुर्ग को रायपुर स्थित मेकाहारा हॉस्पिटल में इलाज करवाने के लिए एडमिट कराये इलाज के दौरान लगने वाले सारे शुल्क, दवा और खान पान की व्यवस्था टीम के सदस्यों ने की जिनमें अध्यक्ष विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में सुजाता अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा, बीमार बुजुर्ग आज पूरी तरह स्वस्थ होने के उपरांत सभी सदस्यों से मिले और खुशहाल नजर आए, टीम…

Read More

चांपा (समाचार मित्र) शहर में इस बार होने वाला दशहरा उत्सव कई मायनों में खास रहने वाला है। 20 अक्टूबर को भालेराय मैदान में आयोजित होने वाले भव्य दशहरा कार्यक्रम में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जया प्रदा के शामिल होने की जानकारी सामने आई है। जया प्रदा की मौजूदगी से इस बार के आयोजन का आकर्षण और बढ़ने की उम्मीद है। दशहरा उत्सव समिति द्वारा कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन में विशाल 50 फीट के रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसके साथ ही 35 फीट के…

Read More

सक्ती (समाचार मित्र) आंगनबाड़ी केंद्र 1 सुंदरेली (सक्ति) में आँगन मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ज्ञानिक प्रसाद खांडे BDC विशिष्ट अतिथि स्वास्थ्य विभाग से RHO श्रीमति सविता चंद्रा एवं CHO रजनी पटेल जी रही वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सुंदरेली के सरपंच देव सिंह कँवर ने की वही ग्राम की गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं टीकाकरण सम्बन्धी जानकारी दी गयी भारी संख्या में गांव के प्रतिष्ठित एवं गणमान्य नागरिक…

Read More

खरसिया (समाचार मित्र) हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन का संकल्प मानवसेवा माधवसेवा के साथ पूरे देश में प्रसिद्ध है जो कि निरंतर अनेकों सामाजिक कार्य करते आ रही है इसी कड़ी में आज बिलासपुर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग जी का आगमन खरसिया में हुआ एवं साथ ही रायगढ़ जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह का आगमन डीएसपी उत्तम सिंह एसडीओपी सतीश भार्गव समेत अनेकों अधिकारीगण पहुंचे। धर्म की नगरी खरसिया में आज एक अलग ही उत्साह एवं उमंग देखने को मिला। जहां शुरुवात हुई साइबर सुरक्षा जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान से जिसके तहत अग्रसेन चौक में…

Read More

खरसिया (समाचार मित्र) नगर में आयोजित राम सप्ताह के चौथे दिन मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। सियाराम सखा मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे और युवा शामिल हुए। बच्चों ने श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया, भजनों में प्रस्तुतियां दीं और “सीता-सीता, राम-राम” का जाप करते हुए मंदिर की फेरी लगाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह शामिल हुए। आयोजन समिति एवं बच्चों द्वारा उनका स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी, जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का…

Read More

नई दिल्ली (समाचार मित्र) सड़कों पर बेलगाम ड्राइविंग, तेज रफ्तार और यातायात नियमों की लगातार अनदेखी के चलते होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। अब तक ट्रैफिक नियम तोड़ने पर वाहन चालकों को केवल आर्थिक दंड (ई-चालान) भरकर छोड़ दिया जाता था, जिससे कई लोग बार-बार नियमों का उल्लंघन करने से नहीं हिचकते थे। इस ढर्रे को पूरी तरह बदलने के लिए पश्चिमी देशों की तर्ज पर अब ‘पेनल्टी डिमेरिट पॉइंट सिस्टम’ (Penalty Points System) को सख्ती से जमीन पर उतारा जा रहा है। इस नई व्यवस्था के…

Read More

कोरबा/जांजगीर (समाचार मित्र) सिवनी–सुखरीकला मार्ग के निर्माण का रास्ता साफ, 4.46 किमी सड़क के लिए 960.31 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृत ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग हुई पूरी, विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अनुशंसा से मिली स्वीकृति सिवनी। ग्राम सिवनी से सुखरीकला को जोड़ने वाले लंबे समय से जर्जर मार्ग के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। क्षेत्रीय विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अनुशंसा पर इस सड़क के निर्माण कार्य के लिए 960.31 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृति के बाद सिवनी से सुखरीकला तक…

Read More