सक्ती (समाचार मित्र) आंगनबाड़ी केंद्र 1 सुंदरेली (सक्ति) में आँगन मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ज्ञानिक प्रसाद खांडे BDC विशिष्ट अतिथि स्वास्थ्य विभाग से RHO श्रीमति सविता चंद्रा एवं CHO रजनी पटेल जी रही वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सुंदरेली के सरपंच देव सिंह कँवर ने की वही ग्राम की गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं टीकाकरण सम्बन्धी जानकारी दी गयी भारी संख्या में गांव के प्रतिष्ठित एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


