Author: Rajendra Kumar Ratnakar
जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) जांजगीर में आयोजित सेवा ज्योति यात्रा के दौरान मंत्री गुरु खुशवंत साहेब एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े के बाइक पर सवार होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कार्यकर्ताओं के साथ बाइक रैली के दौरान सड़क पर बाइक में खड़ा होकर स्टंट करते हुए दृश्य दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होने मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जांजगीर पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ बाइक रैली निकाली गई। इसी दौरान वायरल वीडियो को लेकर यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा…
जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) बलौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलौदा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जीवन दीप समिति में पदस्थ प्यून राम खांडे मरीज की ड्रेसिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मामला सामने आने के बाद अब देखने वाली बात होगी कि जिम्मेदार स्वास्थ्य अधिकारी वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हैं या नहीं। आखिर मरीजों की ड्रेसिंग जैसे कार्य के लिए निर्धारित व्यवस्था और जिम्मेदारी क्या है, इसे लेकर भी जांच की जरूरत महसूस की जा रही है। अब लोगों…
जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) प्रार्थी कासम मोहम्मद निवासी खपराडीह, थाना गिधौरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक CG 22 AK 4094 को दिनांक 26 जुलाई 2026 को शिवरीनारायण चौपाटी से अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। मामले में थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 234/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। इसी प्रकार प्रार्थी राकेश कुमार साहू निवासी तुस्मा, शिवरीनारायण ने अपनी हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 BL 7239 को दिनांक 06 जून 2025 को गुलजारी लाल सीताराम शर्मा कपड़ा दुकान की पार्किंग से चोरी होने की…
जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) भारतीय सतनाम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सतनामी समाज के धर्मगुरु बालदास साहेब का जांजगीर आगमन हुआ। इस दौरान सर्किट हाउस में सतनामी समाज के लोगों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए सामाजिक एकता, संगठन और समाजहित को लेकर मार्गदर्शन दिया गया। धर्मगुरु बालदास साहेब ने समाज के लोगों को आपसी भाईचारा बनाए रखने, शिक्षा के प्रति जागरूक होने तथा समाज को संगठित और मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करने की बात कही। उन्होंने समाज की नीति एवं आगामी कार्यों को लेकर भी उपस्थित लोगों से चर्चा…
जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) जिले के थाना चांपा पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का जबरन अनाचार करने के मामले में आरोपी अभिषेक सागर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पीड़िता से सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान हुई थी। इसके बाद आरोपी ने प्रेम संबंध होने तथा शादी करने का भरोसा दिलाकर पीड़िता से जबरन अनाचार किया है, जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 490/2026 धारा 69 bns के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए विवेचना दौरान…
जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) आपको बता दें थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम पकरिया में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का टुल्लू पंप, पुराना इस्तेमाली पंखा, नकदी रकम तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। मामले में प्रार्थिया श्रीमती रामेश्वरी सुमन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 3 अक्टूबर की सुबह करीब 6 बजे वह अपने पुराने मकान को देखने पहुंची, जहां ताला टूटा मिला और घर का सामान बिखरा हुआ था। जांच में स्टैंड पंखा,…
जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) बलौदा ब्लॉक अंतर्गत पतोरा में सरयू धाम सेवा सदन नाम क्लीनिक संचालित है जिसको लेकर ग्रामीणों के बीच चर्चा हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां बी.एम.एस. डॉ. सुरेंद्र मिश्रा द्वारा आयुर्वेदिक पंजीयन के आधार पर क्लीनिक संचालित करते है और एलोपैथिक दवाइयों से उपचार किया जा रहा है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि क्लीनिक परिसर में पैथोलैब का संचालन भी किया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि पैथोलैब के संचालन के लिए आवश्यक पंजीयन एवं संबंधित अनुमति है या नहीं। मामले में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से क्लीनिक…
जांजगीर-चांपा( समाचार मित्र) आपको बता दें कि कल गुरुवार 1अक्टूबर को नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किए गए मरीज को 108 एंबुलेंस से निजी एंबुलेंस में शिफ्ट किए जाने का मामला सामने आने के बाद अब कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले की शिकायत भी की गई, लेकिन शिकायत के बाद भी कोई अब तक ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि 1 अक्टूबर को भी इस मामले को लेकर समाचार प्रकाशित किया गया था, जिसमें नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मरीज को लेकर आ रही…
जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने थाना प्रभारीयों की मीटिंग लेकर अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर डॉ उल्लंडन यॉर्क एवं CSP सिटी कोतवाली श्री मती योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन में तथा निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली से एक टीम कार्रवाई हेतु रवाना किया गया था। इसी क्रम में मुखबीर से सुचना के आधार पर ग्राम सुकली से एक महिला को एक बोरी में अलग-अलग झिल्लियों में कुल 326 नग प्रत्येक झिल्ली में 100-100…
जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आज सुबह करीब 10 बजे एक मरीज को जिला अस्पताल जांजगीर के लिए रेफर किया गया। आरोप है कि मरीज को 108 एंबुलेंस से ले जाने के दौरान जिला अस्पताल से करीब 500 मीटर पहले निजी एंबुलेंस में शिफ्ट कर दिया गया। मामला नवागढ़ का है। मामले में 108 के पायलट जमुना दास और एमटी मंजू देवी पर निजी एंबुलेंस से जुड़े कमीशन लेने के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है। सवाल यह है कि जब मरीज को जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया…