जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) भारतीय सतनाम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सतनामी समाज के धर्मगुरु बालदास साहेब का जांजगीर आगमन हुआ। इस दौरान सर्किट हाउस में सतनामी समाज के लोगों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए सामाजिक एकता, संगठन और समाजहित को लेकर मार्गदर्शन दिया गया।
धर्मगुरु बालदास साहेब ने समाज के लोगों को आपसी भाईचारा बनाए रखने, शिक्षा के प्रति जागरूक होने तथा समाज को संगठित और मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करने की बात कही। उन्होंने समाज की नीति एवं आगामी कार्यों को लेकर भी उपस्थित लोगों से चर्चा की।
बैठक में समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। इस दौरान समाज की वर्तमान स्थिति एवं भविष्य की दिशा को लेकर विचार-विमर्श किया गया।


