जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) बलौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलौदा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जीवन दीप समिति में पदस्थ प्यून राम खांडे मरीज की ड्रेसिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
मामला सामने आने के बाद अब देखने वाली बात होगी कि जिम्मेदार स्वास्थ्य अधिकारी वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हैं या नहीं। आखिर मरीजों की ड्रेसिंग जैसे कार्य के लिए निर्धारित व्यवस्था और जिम्मेदारी क्या है, इसे लेकर भी जांच की जरूरत महसूस की जा रही है।
अब लोगों की नजर जिम्मेदार अधिकारियों पर है कि वायरल वीडियो की जांच कर नियमों के अनुसार क्या कार्रवाई की जाती है, या मामला महज वीडियो वायरल होने तक ही सीमित रह जाएगा।


