Author: Rajendra Kumar Ratnakar

District - Janjgir

जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) आपको बता दें कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पिछले कई दिनों से स्ट्रीट लाइट की समस्या बनी हुई है। शाम होते ही कॉलोनी के कई हिस्सों में अंधेरा छा जाने से रहवासियों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय अंधेरा रहने से सुरक्षा को लेकर भी कॉलोनीवासियों में चिंता बनी हुई है। बताया जा रहा है कि स्ट्रीट लाइट की समस्या को लेकर CM हेल्पलाइन में शिकायत भी दर्ज कराई गई है, बावजूद इसके समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है। रहवासियों का कहना है कि कॉलोनी में…

Read More

जांजगीर-चांपा (समाचार-मित्र) पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ, अनुशासित एवं समर्पित सेवाएं प्रदान करने के पश्चात थाना चांपा में पदस्थ उपनिरीक्षक उमेंद्र मिश्रा के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जांजगीर के सभा कक्ष में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय IPS द्वारा उपनिरीक्षक उमेंद्र मिश्रा को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति -चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारी के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण का दायित्व है। लंबे…

Read More

जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) जांजगीर स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को लेकर रहवासियों की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि कॉलोनी की स्ट्रीट लाइट का लाखों रुपये का बिजली बिल बकाया है, जिसके चलते स्ट्रीट लाइट व्यवस्था प्रभावित होने की बात सामने आ रही है। स्ट्रीट लाइटें लगे होने के बावजूद शाम होते ही कॉलोनी के कई हिस्सों में अंधेरा छा जाने से रहवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर रात के समय महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। रहवासियों…

Read More

जांजगीर चांपा (समाचार मित्र) जिले के पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शडॉ. युलैण्डन यार्क के कुशल मार्गदर्शन में जिले के थाना बलौदा/अकलतरा पुलिस ने अवैध रूप से डीजल का भंडारण एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ग्राम बिरगहनी-कटरा जंगल मार्ग से करीब 1000 लीटर डीजल बरामद किया है। पुलिस ने डीजल परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन एवं आगे फॉलो कर रही आर्टिगा कार सहित कुल ₹15 लाख की संपत्ति जब्त करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। SDOP अकलतरा डॉ मेखलेंद्र प्रताप के नेतृव में…

Read More

जांजगीर-चांपा (समाचार-मित्र) जिले के थाना मुलमुला क्षेत्र अंतर्गत नरियरा स्थित JSW प्लांट के CHP स्क्रेप एरिया से लोहे की प्लेट सहित अन्य स्क्रेप सामग्री चोरी करने के मामले में मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 01 नग लोहे की प्लेट, कीमत लगभग ₹10,000 बरामद की गई है। मामले में प्रार्थी अश्वनी कुमार बंजारे द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि CHP स्क्रेप एरिया, JSW प्लांट में रखे लोहे के कॉलम स्पेश प्लेट, गैसेंट प्लेट, स्क्रेप्ड मटेरियल एवं एलईडी लाइट सहित कुल करीब ₹85,000 की सामग्री को…

Read More

जांजगीर-चांपा (समाचार-मित्र) छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल जांजगीर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बिजली व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर मिल रही जानकारी के अनुसार कॉलोनी में बिजली बिल की बड़ी राशि बकाया होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, बकाया राशि और जिम्मेदारी की आधिकारिक पुष्टि संबंधित विभाग से होना बाकी है। बताया जा रहा है कि कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट के लिए विद्युत व्यवस्था तो की गई है, लेकिन कई स्थानों पर रोशनी नहीं होने से रात के समय अंधेरा पसरा रहता है। इसका सीधा असर कॉलोनीवासियों की आवाजाही और सुरक्षा…

Read More

जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) जिले में कई पैथोलॉजी लैब के बिना वैध लाइसेंस अथवा आवश्यक अनुमति के संचालन किए जाने की चर्चाएं सामने आ रही हैं। यदि यह मामला सही है तो यह मरीजों की जांच और स्वास्थ्य व्यवस्था की पारदर्शिता से जुड़ा गंभीर विषय है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित कुछ पैथोलैब की वैधता और दस्तावेजों की जांच लंबे समय से नहीं होने की बात कही जा रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि संबंधित स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन संस्थानों की नियमित जांच और लाइसेंस की स्थिति का सत्यापन क्यों नहीं किया जा…

Read More

जांजगीर चांपा (समाचार मित्र) जिले के थाना नवागढ़ क्षेत्र में दुकान की छत के रास्ते अंदर घुसकर नगदी एवं सिगरेट चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय आरोपी प्रशांत दास निवासी राछाभाठा, थाना नवागढ़ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की रकम में से 6,000 रुपये नगद बरामद कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। दुकान संचालक ने दिनांक 20 सितंबर 2026 की रात करीब 8 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह करीब 8 बजे दुकान खोलने पर ड्राज में रखे नगदी रकम, सिगरेट के 02 पुड़ा एवं…

Read More

जांजगीर चांपा (समाचार मित्र)  जिले के नवागढ़ ब्लॉक में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के महिला प्रकोष्ठ द्वारा नवागढ़ में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती नर्मदा कोसले सहित समाज की महिला पदाधिकारी उपस्थित रहीं। बैठक के दौरान महिलाओं को सामाजिक जागरूकता, शिक्षा एवं समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका के संबंध में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने शिक्षा को सामाजिक उन्नति का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए महिलाओं को अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती नर्मदा कोसले एवं उपाध्यक्ष श्रीमती…

Read More

जांजगीर चांपा (समाचार मित्र)  मामले का विवरण दिनांक 15 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 3 बजे नगर पालिका कार्यालय में कर्मचारी अपने शासकीय कार्य पर उपस्थित था। इसी दौरान वार्ड क्रमांक 11 अकलतरा निवासी मनोज कुमार टण्डन शराब के नशे में कार्यालय पहुंचा और कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौच एवं मारपीट करने लगा। आरोपी द्वारा शासकीय दस्तावेजों को भी फाड़ दिया गया तथा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। इसके बाद आरोपी दोबारा कार्यालय पहुंचा और कर्मचारी से यह कहते हुए विवाद करने लगा कि उसके विरुद्ध रिपोर्ट क्यों दर्ज कराई गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी…

Read More