जांजगीर चांपा (समाचार मित्र) जिले के नवागढ़ ब्लॉक में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के महिला प्रकोष्ठ द्वारा नवागढ़ में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती नर्मदा कोसले सहित समाज की महिला पदाधिकारी उपस्थित रहीं।
बैठक के दौरान महिलाओं को सामाजिक जागरूकता, शिक्षा एवं समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका के संबंध में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने शिक्षा को सामाजिक उन्नति का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए महिलाओं को अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती नर्मदा कोसले एवं उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज खूंटे द्वारा महिला पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने समाज की एकजुटता एवं विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में महिला पदाधिकारियों की उपस्थिति एवं सहभागिता से कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।


