जांजगीर चांपा (समाचार मित्र) जिले के थाना नवागढ़ क्षेत्र में दुकान की छत के रास्ते अंदर घुसकर नगदी एवं सिगरेट चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय आरोपी प्रशांत दास निवासी राछाभाठा, थाना नवागढ़ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की रकम में से 6,000 रुपये नगद बरामद कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
दुकान संचालक ने दिनांक 20 सितंबर 2026 की रात करीब 8 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह करीब 8 बजे दुकान खोलने पर ड्राज में रखे नगदी रकम, सिगरेट के 02 पुड़ा एवं गोल्ड फ्लेक के 02 पुड़ा गायब मिले। अज्ञात आरोपी द्वारा दुकान की छत पर चढ़कर अंदर प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 312/2026, धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचनाके दौरान आरोपी प्रशांत दास को पकड़ा जिसको पूछताछ करने पर उसने चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किए जाने से उसके कब्जे से 6,000 रुपये नगद बरामद किया गया पूछताछ में चोरी किए गए सिगरेट एवं गोल्ड फ्लेक का सेवन कर लेना बताए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया तथा प्रकरण में एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक शामिल होना पाए जाने से वैधानिक कार्यवाही किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी नवागढ़ एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।


