जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) जांजगीर स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को लेकर रहवासियों की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि कॉलोनी की स्ट्रीट लाइट का लाखों रुपये का बिजली बिल बकाया है, जिसके चलते स्ट्रीट लाइट व्यवस्था प्रभावित होने की बात सामने आ रही है।
स्ट्रीट लाइटें लगे होने के बावजूद शाम होते ही कॉलोनी के कई हिस्सों में अंधेरा छा जाने से रहवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर रात के समय महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई जा रही है।
रहवासियों का कहना है कि यदि बिजली बिल का भुगतान विभागीय स्तर पर लंबित है, तो इसका खामियाजा आखिर कॉलोनीवासियों को क्यों भुगतना पड़ रहा है
अब देखने वाली बात होगी कि संबंधित विभाग इस समस्या को लेकर कब तक ठोस कदम उठाता है और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रहवासियों को अंधेरे से कब निजात मिलती है।


