जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) बिलासपुर/तखतपुर, में 08 अक्टूबर 2026 को बिलासपुर–तखतपुर मार्ग स्थित लाखासर मोड़ के पास संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर कथित रूप से अपशिष्ट पदार्थ (गोबर) फेंककर अपमान किए जाने के मामले को लेकर भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने आज इस गंभीर मामले में पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला बिलासपुर के नाम ज्ञापन सौंपकर घटना की तत्काल निष्पक्ष जांच, FIR दर्ज करने, आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी तथा कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल एक महापुरुष ही नहीं, बल्कि भारतीय संविधान के निर्माता एवं करोड़ों वंचितों, शोषितों और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करने वाले महान व्यक्तित्व हैं। उनकी प्रतिमा का अपमान सामाजिक सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण को प्रभावित करने वाला गंभीर विषय है।
भीम रेजिमेंट ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज, उपलब्ध वीडियो एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों की तत्काल जांच कर दोषियों तक पहुंचा जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
संगठन ने स्पष्ट कहा कि संविधान और बाबा साहब के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि मामले में शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती है, तो भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित शासन-प्रशासन की होगी।
इस बीचभीम रेजिमेंट के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र रत्नाकर,प्रदेश संरक्षक दिलीप कश्यप,जिला अध्यक्ष जशवेन्द्र खूंटे,जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ शिवराज सायतोण्डे,जिला उपाध्यक्ष मनीष कर्ष,लारेंस निराला सामाजिक कार्यकर्ता,ब्लॉक उपाध्यक्ष नवागढ़ शिवगोपाल कश्यप,प्यारे लाल कश्यप,अनिल कश्यप,आशुतोष कर्ष,संजय कर्ष,महेश साहू,श्याम कर्ष,धनंजय साहू, उपस्थित रहे


