जांजगीर चांपा (समाचार मित्र) हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जांजगीर स्थित गणेश पंडाल में भोलेनाथ सेवा समिति द्वारा धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भजन-कीर्तन में हिस्सा लिया और भगवान के जयकारों से पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम के दौरान समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया। बड़ी संख्या में कॉलोनीवासियों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई।
भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति ने धार्मिक एवं सामाजिक एकता का संदेश देते हुए सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया जिसमें समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे


