जांजगीर चांपा (समाचार मित्र) जांजगीर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित छत्तीसगढ़ गृह मंडल कार्यालय छुट्टी के दिन भी खुले रहने का मामला सामने आया है। स्थानीय स्तर पर इसे जिला प्रशासन द्वारा घोषित अवकाश के आदेशों के पालन को लेकर सवाल के रूप में देखा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि छुट्टी के दिन भी कार्यालय में कर्मचारियों की मौजूदगी और कामकाज संचालित होने की स्थिति देखी गई। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या संबंधित कार्यालय को अवकाश के दिन कार्य करने की अनुमति थी? यदि अनुमति नहीं थी, तो कलेक्टर के आदेश का पालन क्यों नहीं किया गया?

मामले में संबंधित अधिकारियों से यह स्पष्ट किया जाना जरूरी है कि कार्यालय किस आदेश या अनुमति के तहत छुट्टी के दिन संचालित किया गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और छुट्टी के दिन कार्यालय खोलने को लेकर संबंधित विभाग क्या स्पष्टीकरण देता है।


