जांजगीर चांपा (समाचार मित्र) जांजगीर वार्ड नंबर 19 में बरसात के दिनों में नगर पालिका जांजगीर क्षेत्र की रिहायशी इलाका हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कुछ माह पहले बनाई गई सीसी रोड की स्थिति को लेकर रहवासियों में नाराजगी देखने को मिल रही है। बारिश होते ही सड़क पर पानी जमा हो जाने से रास्ता तालाब में तब्दील हो जाता है, जिससे कॉलोनीवासियों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रहवासियों का कहना है कि नई सीसी रोड बनने के बावजूद जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हो रहा है। पैदल चलने वालों, दोपहिया वाहन,स्कूली बस चालकों और बच्चों को विशेष परेशानी हो रही है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से सड़क की स्थिति का निरीक्षण कर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग है, ताकि बारिश के दौरान लोगों को परेशानी से राहत मिल सके।
अब सवाल यह है कि कुछ माह पहले बनी सड़क पर जलभराव की समस्या क्यों पैदा हो रही है और इसके लिए जिम्मेदारी किसकी है? संबंधित विभाग द्वारा समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है। अब देखने वाली बात है कि खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदार अधिकारी आँख खुलता है के नहीं!


