जांजगीर चांपा (समाचार मित्र) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जांजगीर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कॉलोनी परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर चर्चा करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उपस्थित लोगों ने कहा कि पौधारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पौधों को पेड़ बनने तक उनकी देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया !कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के सभी अधिकारी -कर्मचारी उपस्थित रहे!


