Author: Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310

कोरबा/जांजगीर (समाचार मित्र) 15 अगस्त के दिन कुछ कार्यों पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दिया है जिसकी आम नागरिकों को होना अनिवार्य है अगर इसकी जानकारी आपको नहीं तो आपको जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। आम जनता स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिक में संचालित सभी पशुवधशालाओं एवं मांस विक्रय की दुकानों को 15 अगस्त 2026 को पूर्णतः बंद रखा जाएगा। नगर निगम ने इस संबंध में सभी पशुवधशाला संचालकों एवं मांस विक्रेताओं को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि उक्त दिन किसी भी प्रकार का पशुवध नहीं किया जाएगा और न ही मांस…

Read More

कोरबा/करतला (समाचार-मित्र) कब कहां किसको खून की जरूरत पड़ जाए ये कोई नहीं जानता। समय पर खून नहीं मिलने से हजारों मरीजों की जान चली गई है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए निःस्वार्थ सेवा संस्थान, छत्तीसगढ़ एवं ग्राम सेवा समिति, फरसवानी के संयुक्त तत्वावधान में 15 अगस्त 2026 को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। रक्तदान शिविर का आयोजन किशोर पब्लिक स्कूल, फरसवानी के परिसर में किया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 10 बजे से शाम 7 बजे तक निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद…

Read More

नई दिल्ली (समाचार मित्र) राष्ट्रीय राजमार्गों पर दुर्घटना होने पर घायलों को तुरंत एंबुलेंस की सुविधा मिल सके, इसके लिए वैसे तो भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम-कंप्यूटर एडेड डिस्पैच (ईआरएस-सीएडी) पहले ही शुरू कर चुका है, लेकिन इसके बावजूद प्राधिकरण के सामने जब लापरवाही की शिकायतें आईं तो अब सुधार के लिए और सख्त कदम उठाए गए हैं। सर्विस लेवल एग्रीमेंट (एसएलए) में दंड प्रविधान कड़े किए गए हैं। हर गलती पर सजा का प्रविधान है। अब यदि एंबुलेंस हादसे की सूचना मिलने के बाद देरी से पहुंची तो उस पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) कुछ दिन पूर्व तरदा क्षेत्र में खेत से करीब 4 फीट लंबे मगरमच्छ के पकड़े जाने की घटना के बाद अब कुदूरमाल की नदी में मगरमच्छ होने का दावा सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। हालांकि, कुदूरमाल नदी में मगरमच्छ होने की बात की पुष्टि नहीं हुई है और वायरल की गई तस्वीर के AI से तैयार की गई फर्जी फोटो होने की बात सामने आई है। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। मगरमच्छ नदी में होने के दावे को लेकर ग्रामीणों में…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) जिले के वनांचल क्षेत्रों में भालू का हमला जारी है। दोनों महिलाएं खेत में काम करने के बाद वापस लौट रही थीं, इसी दौरान जंगल के रास्ते में उनका सामना भालू से हो गया। मामला ग्राम डीडासरई-देवपहरी के जंगल का है जहां बुधवार को भालू के हमले से दो महिलाएं घायल हो गईं। दोनों महिलाएं खेत में काम करने के बाद वापस लौट रही थीं, इसी दौरान जंगल के रास्ते में उनका सामना भालू से हो गया। अचानक हुए हमले में मूल्यारो बाई (50) और समारी बाई (14) घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, भालू ने दोनों…

Read More

कोरबा/कटघोरा (समाचार मित्र) जिले में सैगोन बाड़ी में एक अज्ञात महिला की अर्धनग्न और अधजली लाश बरामद हुई। खबर फैलते ही आसपास के इलाकों में शोक मिश्रित सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस मामले में मृतका की पहचान उपरांत एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, साथी की तलाश जारी है। शनिवार को मिले शव की जानकारी पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे कटघोरा CHC में सुरक्षित रखवाया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए रविवार को जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, एएसपी नितीश ठाकुर, एसडीओपी विजय राजपूत,…

Read More

छत्तीसगढ़/जांजगीर-चांपा (समाचार-मित्र) साइबर थाना पुलिस की बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए म्यूल अकाउंट के साथ करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 33 साइबर फ्रॉड मामलों में 10.18 करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगी के लिए बैंक खातों को कमीशन के लालच में उपलब्ध कराने वाले कथित म्यूल अकाउंट नेटवर्क के खिलाफ साइबर थाना जांजगीर-चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में 5 म्यूल खाता धारकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। कहां कितने मामले – आंध्र प्रदेश-04, गोवा-02, गुजरात-05, हिमाचल…

Read More

छत्तीसगढ़ (समाचार-मित्र) छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के बरपाली संकुल अंतर्गत आने वाले लगभग सभी शासकीय स्कूलों में दोपहर करीब 2 बजे से ही ताला लटका नजर आया। आरोप है कि स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों की समय से पहले छुट्टी कराकर सभी शिक्षक संकुल प्रभारी के कहने पर शिक्षण कार्य छोड़कर बैठक में शामिल होने चले गए। एक बार फिर समाचार मित्र की टीम ने जनहित से जुड़े मुद्दों को खुलकर उठाया है और छात्र छात्राओं के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रमुखता से समय से पूर्व ही स्कूल बंद करने का ख़बर प्रकाशित किया था। संकुल स्तरीय बैठक में…

Read More

कोरबा/करतला (समाचार मित्र)  : एक बार फ़िर जनता के हितों की लड़ाई में समाचार मित्र ने अपनी  प्रमुख सहभागिता निभाई है और समाचार मित्र की टीम द्वारा प्रकाशित खबर का बड़ा असर हुआ है। जनपद पंचायत करतला अंतर्गत मुख्यालय से महज 100 मीटर दूर ही शासकीय यात्री प्रतीक्षालय पर अवैध कब्जा करने के मामले में कार्यवाही शुरू हो गया है। शासकीय यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण खनिज न्यास मद से 12.50 रुपए की लागत से किया जा रहा था परंतु ठेकेदार ने निर्माण एजेंसी सरपंच/सचिव बातों को आजरंदाज कर उसी यात्री प्रतीक्षालय में कब्जा कर निजी दुकान के रूप में तब्दील…

Read More

कोरबा/बड़मार (समाचार मित्र) स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण को लेकर बड़मार पंचायत में कथित वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पंचायत द्वारा 15वें वित्त मद से करीब 2.50 लाख रुपए की राशि आहरित की गई, लेकिन संबंधित हितग्राहियों को शौचालय निर्माण के लिए कथित तौर पर एक रुपए भी प्रदान नहीं किया गया। 2 योजनाओं से सरकार को लगाने चले है चुना, हितग्राहियों को किया गुमराह, अबतक एक रुपए भी नहीं मिला राशि !  सत्र 2024-25 में 15वें वित्त से शौचालय निर्माण हेतु 2.50 लाख रुपए सचिव रामदयाल पटेल एवं वर्तमान सरपंच ने आहरण…

Read More