Author: Nimesh Kumar Rathore
कोरबा (समाचार मित्र) पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से 8 पुलिस अधिकारियों के अस्थायी पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना प्रभारी दीपका बनाया गया है। निरीक्षक गणेश राम यादव को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना प्रभारी करतला की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक लोकनाथ यादव को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना प्रभारी लेमरू पदस्थ किया गया है। उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू को थाना प्रभारी दीपका से हटाकर थाना प्रभारी कटघोरा बनाया गया है। इसी तरह उप निरीक्षक सुमन लाल पोया को थाना प्रभारी लेमरू से थाना…
कोरबा (समाचार मित्र) एक तरफ जहां पूरा देश स्वतंत्रता दिवस समारोह के जश्न में डूबा हुआ था वहीं कुछ बदमाश आज़ादी के दिन भी अपराध को करने से नहीं बच रहे है। स्वतंत्रता दिवस की सुबह कोरबा क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। इंडियन आयल कारपोरेशन के गेट के सामने बदमाशों ने LPG गैस सिलिंडर से लदे ट्रक को रोककर सात भरे हुए गैस सिलेंडर लूट लिए। वारदात सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। चार से पांच नकाबपोश बदमाश बिना नंबर प्लेट वाली स्कार्पियो दर्री थाना क्षेत्र पहुंचे थे और ट्रक चालक…
कोरबा (समाचार मित्र) आजादी का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत फरसवानी स्थित किशोर पब्लिक स्कूल प्रांगण में निःस्वार्थ सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ एवं ग्राम सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए मानव सेवा के लिए स्वेच्छा से रक्तदान किया। दादू राठौर ने समाजसेवी रक्तदाताओं को कराया भोजन ! ग्राम फरसवानी के समाजसेवी दादू राठौर ने सभी रक्तदान करने वाले समाजसेवी रक्तदाताओं के लिए भोजन आदि की व्यवस्था की थी। रक्तदान…
कोरबा/करतला (समाचार-मित्र) देशभर में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसी क्रम में करतला विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत फरसवानी में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। ग्राम के डी.सी. चौक जिसे बीच गली भी कहते है में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम रखा गया जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, स्कूली बच्चों एवं गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी रामकिशन साहू ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। फरसवानी में बीच गली में प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया जाता है। इस…
नई दिल्ली (समाचार-मित्र) भारत आज आजादी की 80वीं वर्षगांठ बड़ी धूमधाम से मनाया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। अपने भाषण में पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि भारत अब दूसरे देशों पर निर्भर नहीं है और तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है. पीएम मोदी ने अपने भाषण में पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियां भी गिनाईं. उन्होंने कहा कि भारत जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, उसे देखते हुए 140 करोड़ भारतीयों की ताकत को रोकना नामुमकिन है. डिफेंस प्रोडक्शन 4 गुना बढ़ा पीएम मोदी…
कोरबा (समाचार मित्र) दूसरों को शिष्टाचार का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक ही अगर शिष्टाचार भूल जाए तो क्या होगा ? कोरबा जिले में स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर आयोजित समारोह में गांव के जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नागरिकों को आमंत्रित नहीं किए जाने का मामला सामने आया है। जिले के करतला विकासखण्ड अंतर्गत स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस पूरे देश के लिए गौरव और सम्मान का पर्व है। ऐसे अवसर पर गांव के निर्वाचित…
कोरबा (समाचार-मित्र) धान खरीदी की तैयारियों को लेकर आज कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी धान खरीदी की तैयारियों के साथ किसान पंजीयन, एग्रीस्टेक में पंजीयन, नवीन किसान पंजीयन, पंजीयन में संशोधन एवं त्रुटि सुधार, शासकीय पट्टाधारी कृषकों तथा डुबान क्षेत्र के कृषकों से संबंधित कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री दुदावत ने अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों को निर्देशित किया कि धान खरीदी से जुड़े सभी कार्यों को शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से…
कोरबा (समाचार मित्र) पति पत्नी के रिश्ते में अचानक आए भूचाल से जिले में ऐसी घटना घटी जिसका जिले में चर्चा हो रहा है। सुभाष ब्लाक कालोनी में अंकित सोनवानी 29 वर्ष की मौत के मामले में पुलिस जांच में चाकू लगने की बात सामने आई है। घटना वाले दिन अंकित शराब के नशे में घर पहुंचा था। इसी दौरान उसका पत्नी प्रिया सोनवानी से विवाद हुआ। विवाद के बीच पत्नी ने उसके पैर में चाकू मार दिया। चोट लगने के बाद अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और अस्पताल ले जाते समय अंकित ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पत्नी के खिलाफ…
जांजगीर (समाचार मित्र) प्रतिभा किसी आर्थिक परिस्थिति की मोहताज नहीं होती, जरूरत है उसे सही अवसर और मार्गदर्शन देने की। इसी सोच को साकार करते हुए गौरव ग्राम महंत की प्रतिभावान छात्रा संध्या सूर्यवंशी का CGPSC परीक्षा की तैयारी के लिए विजन एकेडमी जांजगीर में प्रवेश कराया गया। इस सराहनीय पहल के लिए विजन एकेडमी जांजगीर के डायरेक्टर डॉ. संजय कुमार ने सहयोगी शिक्षकों एवं समाजसेवियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जी.बी. कॉन्ट्रैक्शन, सीपत के संचालक इंजीनियर गोकुल विर्जसन सहित ग्राम महंत के उत्कृष्ट शिक्षकगण डॉ. महावीर विर्जसन, डॉ. सनत करियारे, डॉ. मनोज प्रधान, सुरेश हंस, कृष्णा…
देश (समाचार मित्र) देशभर में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हो उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान सहित राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। तिरंगे के सम्मान से जुड़े महत्वपूर्ण नियम 🇮🇳 तिरंगे को जमीन पर न गिरने दें और न ही उसे पैरों से छूएं। 🇮🇳 राष्ट्रीय ध्वज को फाड़ना, जलाना, कुचलना या किसी भी तरह से अपमानित करना कानूनन गंभीर मामला हो सकता है। 🇮🇳 तिरंगे का इस्तेमाल कपड़े, मेजपोश, कुशन या सजावटी वस्तु के रूप में अनुचित तरीके से नहीं किया…