Author: Nimesh Kumar Rathore
कोरबा (समाचार मित्र) दूर वनांचल क्षेत्र में स्कूलों के संचालन में लापरवाही बरते वाले शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है। स्कूल बिना किसी पर्याप्त कारण के समय से पूर्व बंद कर दिए जाने के मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए सहायक शिक्षक पदमिनी पटेल को निलंबित कर दिया है। टीम समाचार मित्र के स्कूल संचालन में बरती जा रही लापरवाही को प्रमुखता से सामने लाने के बाद विभाग ने मामले को संज्ञान में लिया और संबंधित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। मामला लेमरू संकुल अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला छातीबाहर का है,…
छत्तीसगढ़/सक्ति (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा के लिए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव कई घोषणाएं कर चुके है, शिक्षकों की मांगों पर भी राज्य सरकार गंभीरता पूर्वक विचार कर रही है हालही में VSK ऐप की तकनीकी त्रुटि से वेतन नहीं कटने का भी आश्वासन दिया गया है परंतु कुछ शिक्षकों की मनमानी ने पूरे शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। सक्ति जिले के बरपाली संकुल अंतर्गत आने वाले लगभग सभी शासकीय स्कूलों में दोपहर करीब 2 बजे से ही ताला लटका नजर आया। आरोप है कि स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों की समय से पहले छुट्टी…
कोरबा (समाचार मित्र) जिले के करतला वन परिक्षेत्र अंतर्गत बड़मार गांव में शनिवार को एक दर्दनाक घटना में जंगली हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान जगेशर सिंह राठिया के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगेशर सिंह राठिया सुबह अपने खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान खेत के आसपास विचरण कर रहे एक जंगली हाथी से उनका आमना-सामना हो गया। हाथी ने अचानक हमला कर उन्हें कुचल दिया। गंभीर चोटों के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।…
नई दिल्ली (समाचार मित्र) देश के करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने सभी किसान भाइयों के लिए महत्वपूर्ण योजना को जारी रखने का निर्णय लिया हैं। जिससे किसानों को आर्थिक सहायता मिलते रहे। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में योजना को वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक बढ़ाने की मंजूरी दी गई। इस अवधि के लिए सरकार ने 3.15 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट निर्धारित…
छत्तीसगढ़)/जांजगीर (समाचार मित्र) शासकीय स्कूल में पदस्त एक शिक्षक की करतूतों ने राज्य भर में शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे शिक्षक पर असामान्य परिस्थितियों में अपनी पेंट उतारकर स्कूल में बैठकर छात्रों के साथ अश्लील हरकते करने का गंभीर आरोप है। छात्राओं ने जब इसकी शिकायत परिजनों को की तक परिजन दौड़कर स्कूल आए और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला उजागर हुआ। जब परिजनों को पता चला तब प्रधानपाठक स्कूल में पेंट पहने लगे जैसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रधानपाठक भुवनेश्वर कौशिक को इस मामले में छात्रों के…
कोरबा/कटघोरा (समाचार मित्र) गांव में खुले/असुरक्षित विद्युत ट्रांसफार्मर के कारण एक बार फिर बड़ा हादसा सामने आया है। ट्रांसफार्मर से करंट की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी देखने को मिल रही है। कई बार आवेदन के बावजूद विद्युत विभाग ध्यान नहीं देता जिससे पहले भी 4 घटनाएं हो चुकी है। मामला कटघोरा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सलोरा (ख) के आश्रित ग्राम कन्हैयाभांठा का है। जहां ट्रांसफार्मर के आस पास करेंट आने से एक पशु की मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर के…
कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिले में शासकीय मद से आम लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए यात्री प्रतीक्षालय के निजी उपयोग में लिए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि खनिज न्यास मद से बन रहे लगभग 12.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित यात्री प्रतीक्षालय में यात्रियों के बैठने की सुविधा के बजाय सामान रखकर इसे निजी दुकान और गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रतीक्षालय का डिजाइन किसी भी सूरत में प्रतीक्षालय जैसा तो नजर नहीं आ रहा है जिससे ये प्रतीत होता है कि पहले से ही यात्री प्रतीक्षालय…
कोरबा (समाचार मित्र) एक बार फिर समाचार मित्र की ख़बर का बड़ा असर हुआ है। समय से पूर्व ही स्कूल बंद कर चले जाने वाले शिक्षकों को जिला कलेक्टर के कड़े निर्देश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। हालांकि संकुल समन्वयक की लापरवाही पर शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारी मौन है। वही कई मामले में खण्ड शिक्षा अधिकारी को बताने पर उनके द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं किया जा रहा है जिससे कोरबा विकासखण्ड के लापरवाह शिक्षकों की मनमानी बढ़ते जा रही है। कोरबा विकासखण्ड अंतर्गत लेमरू संकुल केंद्र स्थित शासकीय प्राथमिक शाला छातीबाहर…
रायपुर (समाचार मित्र) स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा है कि शिक्षक संगठनों एवं शिक्षकों द्वारा VSK ऐप में आ रही तकनीकी त्रुटियों एवं एरर संबंधी शिकायतों को राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि VSK ऐप में आने वाली तकनीकी समस्याओं के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं काटा जाएगा। शिक्षकों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। श्री यादव ने बताया कि संबंधित अधिकारियों एवं तकनीकी टीम को VSK ऐप में आ रही सभी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। लक्ष्य निर्धारित किया गया है…
कोरबा (समाचार मित्र) सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की पढ़ाई को लेकर शासन द्वारा निर्धारित समय-सारणी का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इन निर्देशों की अनदेखी के मामले सामने आ रहे हैं। एक तरफ जहां शिक्षक राज्य शासन से आए दिन हड़ताल कर कई मांगे रखते है वहीं दूसरी तरफ शासकीय स्कूलों में शिक्षकों की मनमानी का यह मामला सामने आ रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है कोरबा विकासखण्ड अंतर्गत लेमरू संकुल केंद्र स्थित शासकीय प्राथमिक शाला छातीबाहर का है जहां निर्धारित समय से पहले ही सरकारी स्कूल बंद कर दिया…