Author: Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310

कोरबा (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ में डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा देने की पहल करते हुए 5 वर्षों वेबसाइट और व्हाट्सअप, फेसबुक और इंस्टाग्राम सहित कई प्लेटफॉर्म में खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे है और अब समाचार मित्र News ने अपने मोबाइल App का शुभारंभ किया। 13 अक्टूबर 2026 को माँ मड़वारानी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद इस नई डिजिटल यात्रा की शुरुआत की गई। समाचार मित्र के प्रधान संपादक निमेश कुमार राठौर ने सपरिवार माँ मड़वारानी का आशीर्वाद लेकर समाचार मित्र की टीम ने प्रदेश के पाठकों तक तेज, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुँचाने का संकल्प लिया। अब मोबाइल…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) शराब के नशे में बेटे ने सरेराह गलती की। जब मामला थाना पहुंचा और पुलिस ने शराबी पर कार्रवाई शुरू की तो थाना आ धमकी उसकी मां ने बेटे की गलती पर उसे फटकारने और पीड़ित से माफी मंगवाने की बजाय पुलिस को ही धमकाने लगी। बेटे को थाना से जबरदस्ती ले जाने पर जब पुलिस कर्मियों ने रोका तो उनसे हुज्जतबाजी पर उतर आई। प्रशिक्षु साई थाना प्रभारी से मारपीट पर कर बैठी। अंततः महिला के विरुद्ध विभिन्न गैर जमानती धाराओं में अपराध दर्ज किया गया। साथ ही उसके शराबी बेटे के विरुद्ध भी कार्रवाई की…

Read More

पंचायत विभाग की जांच के दौरान हंगामा, ग्रामीणों ने जांच अधिकारियों को बनाया बंधक ! शिकायत की जांच करने पहुंचे अधिकारियों को ग्रामीणों ने नहीं करने दी जांच, तत्काल जांच प्रतिवेदन की मांग पर अड़े ग्रामीण ! कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिले के एक ग्राम पंचायत में जांच के दौरान बवाल हो गया जब अधिकारियों को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर घेर लिया। मामला करतला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कनकी का है ! ग्राम पंचायत कनकी में जनदर्शन और CM हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायत की जांच करने पहुंचे पंचायत विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) राष्ट्रीय राजमार्ग कमांक 149 बी के चांपा-कोरबा-छुरी-कटघोरा (पैकेज-2) कि.मी. 38.200 से कि.मी. 80.295 में चार लेन( फोरलेन) सड़क निर्माण कार्य हेतु भू-अर्जन हेतु तहसील कोरबा, दर्री, कटघोरा एवं पोड़ी-उपरोड़ा जिला कोरबा में प्रभावित निजी भूमि के खरीदी-बिक्री, बटांकन, खाता विभाजन एवं व्यपवर्तन पर लगाए गये प्रतिबंध को शिथिल किया गया है। परियोजना निदेशक द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग कमांक 149- बी के चांपा-कोरबा-छुरी-कटघोरा (पैकेज-2) कि.मी. 38.200 से कि.मी. 80.295 में चार लेन सड़क निर्माण कार्य हेतु भू-अर्जन हेतु तहसील कोरबा, दर्री, कटघोरा एवं पोड़ी-उपरोड़ा जिला कोरबा में प्रभावित निजी भूमि के व्यपवर्तन एवं बटांकन किये जाने पर पांबदी लगाने…

Read More

बालोद से संवाददाता अनिल कुमार साहू की रिपोर्ट  बालोद (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले स्थित फागुनदाह गांव में आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, छोटे बच्चे, अभिभावक एवं ग्रामीणजन शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा एवं महिलाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान बच्चों के साथ विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं और उनके सर्वांगीण विकास को लेकर आवश्यक जानकारी दी गई।…

Read More

बिलासपुर/कोटा (समाचार मित्र) केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत कोटा विकासखंड में आदिवासी छात्रावासों में बनाए जा रहे 14 अतिरिक्त कक्षों के निर्माण में भारी अनियमितता और गुणवत्ता से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। विधायक के औचक निरीक्षण के बाद अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत के गंभीर आरोप लग रहे हैं। निरीक्षण में खुली पोल, विधायक ने लगाई लताड़ ! कोटा विधायक ने हाल ही में निर्माणाधीन हॉस्टलों का निरीक्षण किया। मौके पर पाया गया कि स्वीकृत एस्टीमेट के अनुसार जहां 16 MM का सरिया लगना था, वहां ठेकेदार द्वारा 12 MM और…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) रोजगार गारंटी योजना के तहत हितग्राहियों को मिलने वाली मजदूरी भुगतान में लापरवाही एक रोजगार सहायक को भारी पड़ गया। विकसित भारत-गारंटी फॅार रोजगार एण्ड अजीविका मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत वर्तमान में ग्राम पंचायत कथरीमाल, प्रभार पंचायत गुमिया के रोजगार सहायक धनाउ दिवाकर को पद से पृथक (सेवा समाप्त) कर दिया गया है। पद से पृथक करने के संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी/कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत करतला को जिला पंचायत सीईओ द्वारा निर्देशित किया गया है। यह आदेश 21 सितम्बर को जारी किया गया जिसमें रोजगार सहायक के विरुद्ध की गई शिकायत की जनपद सीईओ द्वारा जांच…

Read More

छत्तीसगढ़/रायपुर (समाचार मित्र) राजधानी रायपुर में गुमशुदगी के मामले अब सिर्फ तलाश तक सीमित नहीं हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद पुलिस परिस्थितियों के आधार पर यह भी जांच कर रही है कि कहीं लापता व्यक्ति को बंधक बनाकर तो नहीं रखा गया या गलत तरीके से छिपाया गया है। इसी के बाद शनिवार से रविवार के बीच 24 घंटे में रायपुर कमिश्नरेट और ग्रामीण थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी की 159 FIR दर्ज की गई हैं। सबसे ज्यादा महिलाएं लापता, आंकड़े चौंकाने वाले दर्ज मामलों में सबसे अधिक संख्या महिलाओं की है। कुल 78 महिलाएं लापता हैं, जिनमें गृहणियां,…

Read More

रायपुर के स्टार्टअप ने बनाया “कृषि मित्र” — अब एक ही जगह मिलेंगे हर तरह के कृषि विशेषज्ञ । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में लगी प्रदर्शनी में दिखा रायपुर के युवा उद्यमी का नवाचार । रायपुर/कोरबा (समाचार मित्र) इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में आयोजित प्रदर्शनी में इन दिनों रायपुर के एक स्टार्टअप “कृषि मित्र” की खासी चर्चा हो रही है। एनआईटी रायपुर में इनक्यूबेटेड इस स्टार्टअप को शुरू करने वाले कोरबा जिले के ग्राम पंचायत फरसवानी के मूल निवासी सौरभ शराफ का कहना है कि उनका मकसद किसानों और कृषि से जुड़े विशेषज्ञों के बीच की दूरी को खत्म…

Read More

सरगुजा/सीतापुर (समाचार मित्र) : शासकीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय, सीतापुर के कैरियर मार्गदर्शन एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ द्वारा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय कैरियर एवं प्लेसमेंट सेमीनार का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार टोप्पो के मार्गदर्शन तथा कैरियर मार्गदर्शन एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. प्रवीण कुमार साहू के संयोजन में आयोजित हुआ। सेमीनार में महाविद्यालय के बी.ए., बी.एससी., बी.कॉम., एम.ए., एम.एससी. एवं एम.कॉम. के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सेमीनार के दौरान भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में उपलब्ध विभिन्न पदों, भर्ती प्रक्रियाओं और…

Read More