Author: Nimesh Kumar Rathore
रायपुर (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी करने वाले कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ने वाली है। सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी करने वाले कर्मचारियों पर शिकंजा कसना शुरू किया है। फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र पर सख्त कार्रवाई: फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट (Disability Certificate) के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी जांच की तैयारी की गई है. 186 प्रकरणों की होगी जांच: राज्य में दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर नौकरी कर रहे ऐसे 186 संदिग्ध प्रकरणों की जांच राज्य या संभागीय मेडिकल बोर्ड…
कोरबा (समाचार मित्र) प्रशासन की नज़र चुनिंदा अवैध रेत तस्करों पर है या फिर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सभी के लिए नियम बराबर होंगे? सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि कोरबा जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई किए जाने के दावों के बावजूद भैसामुड़ा में अवैध रेत उत्खनन आखिर रुक क्यों नहीं रहा है। क्षेत्र से सामने आ रही तस्वीरें और स्थानीय स्तर पर मिल रही जानकारी खनिज विभाग के अधिकारियों के कार्यशैली पर कई गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। आरोप है कि वर्षा ऋतु में रेत उत्खनन और परिवहन पर प्रतिबंध…
कोरबा (समाचार मित्र) उच्चतम न्यायालय ने देशभर के उन माता-पिता को राहत दी है जो अपने नालायक बच्चाें से परेशान है। उच्चतम न्यायालय का ये फैसला उन वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान साबित होगा जिन्हें बच्ची उन्हें संपत्ति से बेदखल कर देते है। SC ने कहा है कि वो बच्चों को अपनी संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं. यह टिप्पणी एक मामले की सुनवाई के दाैरान सुप्रीम काेर्ट ने की. अदालत ने इलाहाबाद हाईकाेर्ट के फैसले काे रद्द करते हुए महत्वपूर्ण फैसला सुनाया. सुप्रीम काेर्ट ने कहा- बुजुर्गाें काे सुरक्षा व सम्मान देना बेहद जरूरी है. बढ़ती उम्र के चलते…
कोरबा (समाचार मित्र) बिलासपुर-कोरबा मार्ग पर चलती बसों में यात्रियों से धक्का-मुक्की कर सोने की चेन और जेवरात झपटने वाले एक अंतरजिला संगठित गिरोह का रतनपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कोरबा जिले से गिरोह की सात महिलाओं और दो पुरुषों समेत कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से चोरी की चेन बेचने के बाद बचे 8,000 नकद जब्त किए गए हैं. भीड़ का फायदा उठाकर दिया वारदात को अंजाम मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि बांकीमोंगरा निवासी भगवान राम प्रधान अपनी पत्नी गीता प्रधान…
बिलासपुर (समाचार मित्र) बिलासपुर रेंज में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निराकरण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने 18 अगस्त 2026 को रेंज के साइबर थानों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के मीटिंग हॉल में आयोजित बैठक में साइबर थानों के नोडल राजपत्रित अधिकारी (ASP/DSP), थाना प्रभारी और साइबर सेल प्रभारी शामिल हुए। बैठक में साइबर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों, FIR, बैंक होल्ड मामलों और साइबर अपराधियों के डिजिटल संसाधनों पर की जा रही कार्रवाई की बिंदुवार समीक्षा की गई। IG ने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का बिना देरी…
कोरबा (समाचार मित्र) सड़क दुर्घटना के बाद सड़क पर गिरे 50 हजार रुपये को सुरक्षित रखकर पुलिस के निर्देशानुसार उसके वास्तविक मालिक तक वापस पहुंचाना सतनामी समाज के समाजसेवक डॉ. मिथिलेश कुमार रात्रे ने ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम सालियाभाटा निवासी डॉ. मिथिलेश कुमार रात्रे, पिता पंचराम रात्रे, तुमान रोड स्थित पीपल पेड़ के पास करीब शाम 7 बजे मौजूद थे। इसी दौरान वहां एक बाइक सवार का दुर्घटना हो गई। हादसे के दौरान बाइक सवार के पास रखे रुपये सड़क पर गिर गए। दुर्घटना के बाद डॉ. मिथिलेश कुमार रात्रे को…
कोरबा/छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) भारतीय जनाधिकार पार्टी, छत्तीसगढ़ द्वारा ACB समूह की कोयला वाशरियों, संबद्ध ताप विद्युत परियोजनाओं, कोयला परिवहन एवं अन्य औद्योगिक गतिविधियों से जुड़े गंभीर तकनीकी, पर्यावरणीय, वित्तीय एवं नियामकीय प्रश्नों की वर्ष 1999 से वर्तमान दिनांक तक स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर आज दीपका में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना आंदोलन के उपरांत कार्यपालन दंडाधिकारी एवं तहसीलदार दीपका अभिजीत राज भानु के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, केंद्रीय कैबिनेट सचिव, केंद्रीय कोयला मंत्री, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री तथा केंद्र एवं राज्य सरकार के संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में सीबीआई…
कोरबा (समाचार मित्र) आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को ट्रेन से रवाना होना था, लेकिन आरोप है कि पीड़ित के पैसों से पुलिसकर्मियों ने हवाई सफर कर लिया। मामला सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। गंभीर अनियमितता के आरोपों के बाद बिलासपुर IG रामगोपाल गर्ग ने निरीक्षक मोती पटेल सहित 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। मामला कोरबा जिले के कटघोरा थाना अंतर्गत है। इन पुलिस कर्मियों पर हुई कार्यवाही ! मामले में निरीक्षक मोती पटेल ,उनि. राम पाण्डेय (प्रभारी अधिकारी) , आर. 747 प्रदीप राठौर (थाना कटघोरा), प्रआर. 381 गुनाराम सिन्हा, आर. 41…
कोरबा (समाचार-मित्र) कोरबा जिले में बैंक में चोरी की कोशिश का मामला सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अज्ञात आरोपियों ने बैंक को निशाना बनाने का प्रयास किया। मामला कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत भैंसमा स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक का है। घटना के दौरान बैंक में लगा CCTV कैमरा बंद होने की बात सामने आई है। वहीं बैंक की सुरक्षा के लिए गार्ड भी मौजूद नहीं था, जिससे बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और…
कोरबा (समाचार मित्र) मिनीमाता हसदेव बांगो बांध में छलांग लगाने वाला युवक की पहचान हुई है। युवक 24 वर्षीय रंजीत यादव है जो पाली क्षेत्र के चैतमा गोपालपुर निवासी बताया जा रहा है। रंजीत रविवार को तीन दोस्तों के साथ बांध घूमने पहुंचा था। इसी दौरान चारों के बीच पानी में छलांग लगाकर आगे निकलने की शर्त लगी। रंजीत ने गेट के समीप से जलधारा में छलांग लगा दी। उसका तैरते हुए वीडियो भी सामने आया, लेकिन इसके बाद कोई जानकारी नहीं मिली। एनडीआरएफ की टीम और गोताखोरों की मदद से तलाश जिला नगर सेना की रेस्क्यू टीम लगातार तलाश…