Author: Nimesh Kumar Rathore
कोरबा (समाचार मित्र) प्रधानमंत्री आवास में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद जिला कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्यवाही की गई है। जनपद पंचायत कोरबा के अंतर्गत आने वाले आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में प्रधानमंत्री आवास योजना में फर्जी हितग्राहियों के नाम से राशि जारी करवा कर उसका बंदरबांट करने के मामले में तिलकेजा की पंचायत सचिव नविता दुबे को निलंबित कर दिया गया है। विकासखंड समन्वयक देवानंद श्रीवास को वहां से हटकर जनपद में अटैच करने की कार्रवाई की गई है। बता दें कि इस मामले में की गई शिकायत में 48 लोगों के नाम से फर्जीवाड़ा…
कोरबा (समाचार मित्र) प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर रामपुर विधायक ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। विधायक ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रही है, लेकिन सरकार अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के बजाय अन्य मुद्दों में व्यस्त है। विधायक ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार शराब भट्ठियां खोलने में मस्त है, जबकि आम जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था जैसे गंभीर मुद्दों पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मड़वारानी में पुलिस चौकी की मांग पर शासन प्रशासन ने नहीं दिया ध्यान ! उन्होंने मड़वारानी…
कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिले में फर्जी BED प्रमाण पत्र के सहारे पदोन्नति प्राप्त करने के मामले में शिक्षक आपस में भीड़ गए है। जिले के शिक्षा विभाग में अलग-अलग स्तर पर भ्रष्ट कारनामों को अंजाम दिया जा रहा है। फर्जी तरीके से दी गई पदोन्नति के मामले में की गई शिकायत को जांच से पहले ही वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। इस दबाव के चलते एक शिक्षक सह शिक्षक नेता के साथ कोरबा के BRC और एक अन्य शिक्षक के द्वारा धमकी देने और बेल्ट निकालकर मारपीट करने के प्रयास का गंभीर आरोप लगा है। अंधरीकछार…
कोरबा (समाचार मित्र) बालको कंपनी में कई पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर सामने आया है। बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलने का यह अवसर स्थानीय युवाओं के लिए बड़ा अहम होगा। इसके लिए क्या करना होगा आइए जानते है। इसके लिए कोरबा ITI में आज दिनांक 24/08/2026 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 110 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। प्लेसमेंट कैंप में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, COPA और डीजल मैकेनिक ट्रेड से ITI उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। ITI करने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह रोजगार पाने का…
बड़ी ख़बर : स्कूल से लौट रहे 3 बच्चे नदी में बहे, तीनों बच्चों का मिला शव, कौन है मौत का जिम्मेदार !
छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) प्रदेश के एक जिले में नदी पार रहे स्कूली बच्चे तेज बहाव के कारण बह गए। घटना में कुल 3 बच्चे लापता हो गए थे मामले में तीनों बच्चों का शव बरामद हुआ है। घटना बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत समडील का है। शनिवार को स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे तीन मासूम बच्चे अनमोल जायसवाल (7 वर्ष), स्तुति जायसवाल (9 वर्ष) और शिक्षा जायसवाल (8 वर्ष) अचानक जलस्तर बढ़ने से घोंघा नदी के तेज बहाव में बह गए। रविवार सुबह पुलिस ने एक बच्चे का शव बरामद कर लिया है, जबकि…
कोरबा/बिलासपुर (समाचार मित्र) कटघोरा थाना क्षेत्र के मोहलाईनभाठा निवासी एक सर्राफा कारोबारी पर चोरी और झपटमारी से प्राप्त सोने के जेवर खरीदने का आरोप सामने आया है। रतनपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गौतम पिता राजेन्द्र कुमार दुबे (35 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से करीब 67 ग्राम गला हुआ सोना बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 7 तोला बताई जा रही है। पोड़ी ब्लॉक के कोनकोना में थी सराफा दुकान पुलिस के मुताबिक आरोपी गौतम दुबे पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम कोनकोना स्थित अपनी सराफा दुकान के माध्यम से चोरी व…
अजय रजक संवाददाता कोरिया की रिपोर्ट कोरिया (समाचार मित्र) कोरिया के स्वामी आत्मानंद स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए रविवार का दिन जीवनभर याद रहने वाला बन गया। आकांक्षी विकासखण्ड बैकुंठपुर में कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव की अभिनव पहल ‘कलेक्टर्स-15-जहां सपने मिलते हैं नेतृत्व से’ के दूसरे सत्र में विद्यार्थियों को कक्षा की चारदीवारी से बाहर निकलकर कलेक्टर से सीधे संवाद करने, अपने विचार साझा करने और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में उपलब्ध…
छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) घोर कलयुग के इस युग में कुछ खबरें ऐसी होती है जो वास्तव में समाज को चिंता में डाल देती है। पिता को जहां बेटियों का रखवाला कहा जाता है इसी पिता ने अपनी ही नाबालिक पुत्री से अनाचार कर पूरे मानव समाज को शर्मशार कर दिया। छत्तीसगढ़ से एक बेहद गंभीर और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, एक 16 वर्षीय नाबालिग के साथ उसके पिता ने कथित तौर पर लंबे समय तक दुष्कर्म किया. आरोप है कि नाबालिग के गर्भवती होने के बाद उसे गर्भपात के लिए मजबूर किया गया और…
रायपुर (समाचार मित्र) रायपुर स्थित एक विश्वविद्यालय में पेपर लीक मामले में पुलिस ने 36 घंटे के भीतर ही पेपर लीक मामले में संलिप्त प्राध्यापक सहित कुल 6 आरोपियों को पकड़ किया है। विश्वविद्यालय को व्हाट्सऐप के माध्यम से प्रश्न पत्र के कुछ प्रश्नों के कंटेंट सहित वायरल होने की जानकारी दी गई। प्राप्त सूचना एवं उपलब्ध सामग्री के आधार पर प्रश्न पत्र सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित होने की पुष्टि हुई। पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले के मार्गदर्शन तथा पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (मध्य…
रायपुर (समाचार मित्र) राज्य के अधिकारी एवं कर्मचारियों को एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत तनाव से निपटने की कला सिखाने पर जोर दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग को शामिल किया है। अब सरकारी कर्मचारियों को काम के तनाव से निपटने और बेहतर तरीके से काम करने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें योग, प्राणायाम और ध्यान के साथ तनाव प्रबंधन, भावनात्मक संतुलन, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने जैसे विषयों पर फोकस रहेगा। सरकार का उद्देश्य कर्मचारियों की कार्यक्षमता और मानसिक संतुलन को बेहतर बनाना है।…