कोरबा (समाचार मित्र) बालको कंपनी में कई पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर सामने आया है। बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलने का यह अवसर स्थानीय युवाओं के लिए बड़ा अहम होगा। इसके लिए क्या करना होगा आइए जानते है।
इसके लिए कोरबा ITI में आज दिनांक 24/08/2026 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 110 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
प्लेसमेंट कैंप में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, COPA और डीजल मैकेनिक ट्रेड से ITI उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे।
ITI करने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह रोजगार पाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उम्मीदवारों को निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की सलाह दी गई है।
मुख्य ट्रेड:
• इलेक्ट्रीशियन
• फिटर
• वेल्डर
• COPA
• डीजल मैकेनिक
कुल रिक्तियां: 110 पद

इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य जानकारी के लिए कोरबा ITI द्वारा जारी सूचना की पुष्टि कर प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित हो सकते है।

