Author: Nimesh Kumar Rathore
राष्ट्रीय पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न । आगामी सम्मेलन में पत्रकार सम्मान समारोह एवं मास्टर ट्रेनर से पत्रकार सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित करने पर बनी सहमति ! छत्तीसगढ़/जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) राष्ट्रीय पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक जांजगीर-चांपा में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, संगठनात्मक विस्तार एवं पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन को जिला एवं ब्लॉक स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर अपने सुझाव रखे। बैठक में आगामी सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई।…
छत्तीसगढ़/कोरबा (समाचार मित्र) पारवारिक विवाद के दौरान एक युवक ने अपने ही चाचा की फरसी से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी भतीजे को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कोरबी चौकी क्षेत्र के ग्राम पनगांव निवासी गुलाब सिंह का किसी बात को लेकर अपनी मां से विवाद हो रहा था। इसी दौरान उसका भतीजा दुर्गेश वहां पहुंच गया। दादी और चाचा के बीच हो रही बहस सुनकर दुर्गेश आक्रोशित हो गया और देखते ही देखते विवाद…
कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिले में कुछ समय पहले 2 स्थानों पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी का पद खाली हो गया था जिसमें कोरबा ब्लॉक में पदस्थ BEO संजय अग्रवाल सेवानिवृत्त हो गए थे वही करतला विकासखण्ड के शिक्षा अधिकारी संदीप पाण्डेय को बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। उक्त दोनों स्थानों पर प्रभारी ABEO के रूप में अधिकारी पदस्थ थे जिसे देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने दोनों विकासखंडों के लिए स्थाई शिक्षा अधिकारी की पदस्थापना कर दी है। जितेंद्र साहू कोरबा तो गोपाल प्रसाद वर्मा बने करतला BEO ! स्कूल शिक्षा विभाग से जारी आदेश के अनुसार रजगामार…
छत्तीसगढ़/कोरबा (समाचार मित्र) रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक बेहद ही गंभीर मामला सामने आया है जिसमें एक बड़े पिता ने अपने ही सगे छोटे भाई की बेटी के साथ मौका पाकर दुष्कर्म कर दिया। आरोप है कि परिवार के ही एक करीबी रिश्तेदार बड़े पिता ने महज 4 वर्ष की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार…
कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा के कोतवाली थाना परिसर में ‘आज जेल होई, कल बेल होई’ गाने पर डांस करते हुए रील बनाना एक महिला को भारी पड़ गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए BNSS की धारा 126 और 135(3) के तहत मामला दर्ज किया। बताया जा रहा है कि सीतामढ़ी निवासी उषा मिश्रा ने 11 सितंबर की शाम अपने Instagram अकाउंट से यह वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में वह थाना परिसर में फिल्मी अंदाज में डांस करती नजर आईं। वीडियो वायरल होने के बाद महिला ने एक और वीडियो जारी कर…
बिलासपुर/बेलतरा (समाचार मित्र) नवीन शासकीय महाविद्यालय बेलतरा, जिला-बिलासपुर में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, बिलासपुर के मार्गदर्शन में स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता संबंधी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में मतदान के प्रति जागरूकता, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता तथा निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम में रंगोली, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता का विषय “मेरा वोट, मेरी ताकत—जागरूक मतदाता, सशक्त लोकतंत्र”, निबंध प्रतियोगिता का विषय “मतदाता जागरूकता : सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला” तथा भाषण प्रतियोगिता का विषय “निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान :…
आम आदमी पार्टी को झटका, विजय नायक ने दिया इस्तीफा रिपोर्ट ! कोरबा लोकसभा उपाध्यक्ष पद व प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र ! कोरबा (पाली) से ज्ञान शंकर तिवारी की रिर्पोट कोरबा (समाचार मित्र) आम आदमी पार्टी के कोरबा लोकसभा उपाध्यक्ष विजय कुमार नायक ने अपने पद के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश संगठन मंत्री को संबोधित अपने त्यागपत्र में व्यक्तिगत कारणों एवं समय की कमी को इस्तीफे की वजह बताया है। त्यागपत्र में विजय कुमार नायक ने कहा है कि वर्तमान परिस्थितियों में उनके लिए महत्वपूर्ण पद के साथ पूरी तरह न्याय…
एक ही नदी के दो किनारे, लेकिन हादसों का रिकॉर्ड अलग-अलग… क्या प्रशासन की अनदेखी बन रही हादसों की वजह? जांजगीर-चांपा/कोरबा (समाचार मित्र) हसदेव नदी के किनारे बसे दो प्रमुख पिकनिक स्पॉट—जांजगीर-चांपा जिले के देवरी और कोरबा जिले के चिचोली—इन दिनों एक बार फिर चर्चा में हैं। वजह है नदी में लगातार हो रहे हादसे और खासकर देवरी की ओर बाहरी पर्यटकों की डूबने से होने वाली मौतों का सिलसिला। हैरानी की बात यह है कि हसदेव नदी के चिचोली वाले हिस्से में भी बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने पहुंचते हैं, लेकिन स्थानीय तौर पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार…
छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ की प्रमुख हसदेव नदी में शुक्रवार की दोपहर 3 लोगों की बहने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि 4 छात्र और 4 छात्राएं हसदेव नदी के किनारे पिकनिक मनाने आए हुए थे जिसके बाद तीनों दोस्त सेल्फी लेने के लिए नदी में उतरे थे जहां से जलस्तर बढ़ने से तीनों युवकों की बहने की सूचना सूत्रों के मुताबिक मिल रही है। जांजगीर के समाचार मित्र के संवाददाता राम नगारची घटनास्थल पर पहुंच कर बताया कि पुलिस सूत्रों के अनुसार 3 लोगो की बहने की सूचना है। मामला जांजगीर…
छत्तीसगढ़/सक्ती (समाचार मित्र) केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज (शुक्रवार) छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सक्ती जिले के जेठा में आयोजित ग्रामीण विकास विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम में वे लाभार्थियों को घर की चाबियां सौंपेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश सरकार के मंत्री और पंचायत पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। गृह प्रवेश कार्यक्रम को संबोधित करेंगे शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री दोपहर 12 बजे जेठा में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस दौरान योजना के लाभार्थियों…