छत्तीसगढ़/कोरबा (समाचार मित्र) रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक बेहद ही गंभीर मामला सामने आया है जिसमें एक बड़े पिता ने अपने ही सगे छोटे भाई की बेटी के साथ मौका पाकर दुष्कर्म कर दिया। आरोप है कि परिवार के ही एक करीबी रिश्तेदार बड़े पिता ने महज 4 वर्ष की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा पीड़िता को आवश्यक संरक्षण एवं सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
मामला कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है …
पूरा मामला कोरबा जिला अंतर्गत कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है जहां आज पुलिस को सूचना मिली कि उसके ही बड़े पापा ने अपनी घर में सुना पाकर छोटे भाई की 4 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ अनाचार किया। मामले की जानकारी होते ही परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना कुसमुंडा थाने में दी जहां से थाना प्रभारी मृत्युंजय पाण्डेय ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को धर दबोचा और न्यायिक हिरासत में लेकर जेल दाखिल किया।


