कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिले में कुछ समय पहले 2 स्थानों पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी का पद खाली हो गया था जिसमें कोरबा ब्लॉक में पदस्थ BEO संजय अग्रवाल सेवानिवृत्त हो गए थे वही करतला विकासखण्ड के शिक्षा अधिकारी संदीप पाण्डेय को बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। उक्त दोनों स्थानों पर प्रभारी ABEO के रूप में अधिकारी पदस्थ थे जिसे देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने दोनों विकासखंडों के लिए स्थाई शिक्षा अधिकारी की पदस्थापना कर दी है।
जितेंद्र साहू कोरबा तो गोपाल प्रसाद वर्मा बने करतला BEO !
स्कूल शिक्षा विभाग से जारी आदेश के अनुसार रजगामार प्राचार्य जितेंद्र साहू को कोरबा विकासखण्ड का BEO और गढ़ उपरोड़ा में प्राचार्य रहे गोपाल प्रसाद वर्मा को करतला BEO के रूप में पदस्थ किया गया है। इस संबंध में आदेश मंत्रालय से जारी किया गया है। दोनों ही BEO ने अपने अपने स्थान पर पदभार ग्रहण कर लिया है।


