कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा के कोतवाली थाना परिसर में ‘आज जेल होई, कल बेल होई’ गाने पर डांस करते हुए रील बनाना एक महिला को भारी पड़ गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए BNSS की धारा 126 और 135(3) के तहत मामला दर्ज किया।
बताया जा रहा है कि सीतामढ़ी निवासी उषा मिश्रा ने 11 सितंबर की शाम अपने Instagram अकाउंट से यह वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में वह थाना परिसर में फिल्मी अंदाज में डांस करती नजर आईं।
वीडियो वायरल होने के बाद महिला ने एक और वीडियो जारी कर पुलिस से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि रील केवल मनोरंजन के लिए बनाई गई थी।
पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों और पुलिस परिसर में इस तरह की गतिविधियों से बचने की अपील की है ।


