Author: Nimesh Kumar Rathore
छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के चावल की आपूर्ति में हेरफेर रोकने के लिए साय सरकार ने एक बड़ा फैसला लेने जा रही है। सरकार अब पीडीएस चावल की बोरियों पर बारकोड लगाने की व्यवस्था लागू करने की तैयारी में है। इसके तहत सरकार मिलर से निकलने वाले चावल की बोरियों में बारकोड लगाएगी। इससे चावल की सप्लाई को ट्रैक किया जा सकेगा और बीच रास्ते में चावल बदलने या हेरफेर की आशंका पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। बताया जा रहा है कि नया सिस्टम इस साल दिसंबर से लागू हो जाएगा। बता दें कि…
कोरबा/करतला (समाचार मित्र) भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने घरों में प्रधानमंत्री ने नाम ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाये। जनपद अध्यक्ष श्रीमती अशोका विश्राम कंवर ने की अपील ! करतला जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अशोका कंवर एवं कोथारी सरपंच विश्राम कंवर ने भी नागरिकों से अपील की है वो 17 सितम्बर को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नाम एक दिया अपने घरों में जरूर जलाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है जिसे ‘सेवा दिवस’ और ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप…
कोरबा (समाचार मित्र) जिले के उरगा मूख्य मार्ग पर एक हाइड्रा वाहन ड्राइवर की मौत हो गई। उसका शव वाहन के नीचे पड़ा मिला। पूलिस को शक है कि किसी द्रसरे वाहन की टक्कर से उसकी जान गई है। यह घटना मंगलवार दोपहर की है। राहगीरों ने पुलिस को सरचना दी। शव को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मत घोषित कर दिया। मतक की पहचान 26 वर्षीय सोनू् यादव के रूप मेंहुईं है। वह शक्ति जिले के नगरदा क रहने वाला था। सोनू पिछले तीन साल से एक निजी कंपनी का हाइड्रा वाहन चला…
छत्तीसगढ/जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) जिले बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। दोनों हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। पहला हादसा खिसोरा गांव के पास भारतमाला फोरलेन पर हुआ, जहां बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई और उनकी 16 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। दूसरा हादसा बुची हरदी गांव के पास हुआ, जहां सीमेंट से भरी पिकअप पलटने से पीछे बैठे एक मजदूर की मौत हो गई और दो अन्य युवक घायल हो गए। यह मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है। पहला केस-भारतमाला मार्ग पर रेलिंग से टकराई…
कोरबा/करतला (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांत, जिला, ब्लॉक एवं तहसील स्तर के पदाधिकारियों ने आज नवपदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) करतला गोपाल वर्मा से सौजन्य भेंट की। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। भेंट के दौरान शिक्षा व्यवस्था, शिक्षकों से जुड़े विभिन्न विषयों तथा विकासखंड में शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर बनाने को लेकर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। संघ के पदाधिकारियों ने नवपदस्थ अधिकारी को कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए शिक्षक हित एवं शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विषयों पर आवश्यक सहयोग की बात कही। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के…
कोरबा (समाचार मित्र) प्रधानमंत्री आवास का काम देखने और नया जॉब कार्ड बनवाने के लिए निर्देशित करने के बाद लौट रहे ग्राम रोजगार सहायक से गाली-गलौज और मारपीट की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने रोजगार सहायक को चाकू से मारने की धमकी देते हुए कहा कि “मारकर जेल चला जाऊंगा।” जानकारी के।मुताबिक पसान थाना क्षेत्र के ग्राम अडसरा निवासी जगत पाल सिंह आयम 44 वर्ष ग्राम पंचायत अड़सरा में ग्राम रोजगार सहायक के पद पर पदस्थ हैं। उसने पुलिस को बताया कि 10 सितंबर की शाम करीब 4 बजे अपनी सहयोगी अनिता कुमारी सांडिल्य…
नई दिल्ली (समाचार मित्र) यूपीआई से पेमेंट करने वाले करोड़ों लोगों के बीच इन दिनों एक सवाल चर्चा में है—क्या अब ₹2,000 से ज्यादा का यूपीआई पेमेंट करने पर चार्ज देना पड़ेगा? सरकार ने फिलहाल इस मामले में स्थिति साफ कर दी है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक ₹2,000 तक के यूपीआई पेमेंट पर बैंक या पेमेंट सिस्टम प्रोवाइडर सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से कोई फीस नहीं लगा सकते। लेकिन ₹2,000 से ज्यादा के पेमेंट को लेकर आगे क्या व्यवस्था बनेगी, इसे समझना जरूरी है। 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर नए नियम2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई (UPI)…
छत्तीसगढ़/कोरबा (समाचार मित्र) एक निजी अस्पताल में भर्ती नवप्रसूता सोमवार शाम अचानक लापता हो गई। स्वजन और अस्पताल कर्मी उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार दोपहर अस्पताल से करीब 150 मीटर दूर एक निजी बाड़ी की झाड़ियों में उसका शव दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका मिला। महिला की पहचान कांता केवट के रूप में हुई है। वह करीब छह दिन पहले ही बच्चे को जन्म देने के बाद अस्पताल में भर्ती थी। बताया जा रहा है कि कटघोरा थाना क्षेत्र की कांता को प्रसव के लिए जेंजरा स्थित निजी जीवांश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब छह दिन…
कोरबा/करतला (समाचार मित्र) भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर को इस बार पूरे देश में ख़ास तरीके से मनाने की तैयारी चल रही है। करतला जनपद कार्यालय में पंचायत सचिवों की बैठक में इसको लेकर शासन प्रशासन से आए दिशा निर्देशों को पालन करने को लेकर आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर पंचायत सचिवों को गांवों में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभ प्राप्त कर चुके लाभार्थियों के ‘बदलाव की कहानी’ के तहत सोशल मीडिया में वीडियो डालने के भी निर्देश प्राप्त हुए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है जिसे…
कोरबा/करतला (समाचार मित्र) बरसात के बाद क्षेत्र की कई सड़कों की हालत खराब होने के मामले को करतला जनपद अध्यक्ष ने गंभीरता से लिया है। ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह सड़क पर गड्ढे और क्षतिग्रस्त हिस्सों के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए जनपद पंचायत करतला के अध्यक्ष श्रीमती अशोक विश्राम कंवर ने जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह के माध्यम से अधिकारियों को पत्र लिखकर खराब सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। पत्र के माध्यम से अध्यक्ष ने…