कोरबा/करतला (समाचार मित्र) भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने घरों में प्रधानमंत्री ने नाम ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाये।
जनपद अध्यक्ष श्रीमती अशोका विश्राम कंवर ने की अपील !
करतला जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अशोका कंवर एवं कोथारी सरपंच विश्राम कंवर ने भी नागरिकों से अपील की है वो 17 सितम्बर को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नाम एक दिया अपने घरों में जरूर जलाएं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है जिसे ‘सेवा दिवस’ और ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में एक महीने (17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026) तक मनाने की घोषणा की गई है। आपको बता दे उसी दिन भारत के प्रधानमंत्री का सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के रूप में “सेवा संकल्प अभियान” की शुरूआत की जा रही है।
घर-घर में जलेगा प्रधानमंत्री के लिए आशीर्वाद का दिया !
करतला विकासखण्ड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक गांव के हर घर में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन के दिन आशीर्वाद स्वरूप एक दिया अपने घरों में जलाने की अपील की है।
जनपद स्तर पर 5100 दिए और विशाल रंगोली की रहेगी रौनक !
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर वृहद कार्यक्रम आयोजित की जाएगी जिसमें 5100 दियों और रंगोली के माध्यम से यशस्वी प्रधानमंत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं स्वरूप जलाने की योजना है। जनपद सीईओ वैभव कुमार कौशिक ने भी जनपद क्षेत्र के समस्त ग्रामवासियों से आग्रह किया है कि वो 17 सितम्बर की शाम 7 बजे से भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ‘आशीर्वाद का दिया’ जरूर जलाएं।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष रामकुमार गबेल, महामंत्री विनय राठिया, पवन मैत्री, मंत्री रामशंकर राठौर, मंडल अध्यक्ष (युवा मोर्चा) आकाश गुप्ता, मंडल के प्रभारी सतीश झा, भाजपा नेता -आकाश सक्सेना, भाजपा कार्यकर्ता दशरथ रथिया, सूरज नंदे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


