कोरबा (समाचार मित्र) जिले के उरगा मूख्य मार्ग पर एक हाइड्रा वाहन ड्राइवर की मौत हो गई। उसका शव वाहन के नीचे पड़ा मिला। पूलिस को शक है कि किसी द्रसरे वाहन की टक्कर से उसकी जान गई है। यह घटना मंगलवार दोपहर की है।

राहगीरों ने पुलिस को सरचना दी। शव को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मत घोषित कर दिया। मतक की पहचान 26 वर्षीय सोनू् यादव के रूप मेंहुईं है। वह शक्ति जिले के नगरदा क रहने वाला था।
सोनू पिछले तीन साल से एक निजी कंपनी का हाइड्रा वाहन चला रहा था। वह हर दो-तीन दिन में घर आता-जाता था। सोन तीन भाइयों में द्रसरे नंबर पर था। उसकी शादी को दो साल हए थे और उसका एक छोटा बच्चा भी है।
मंगलवार को सोन् के बड़े भाई के बेटे का जन्मदिन था सोनू अपने भतीजे के लिए केक लेकर घर जाने वाला था उसने फोन पर घर में बात भी की थी और जन्मदिन पर पहंचने की बात कही थी
जब वह समय पर घर नहीं पहंचा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर लगातार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मंगलवार दोपहर उरगा मुख्य मार्ग पर हाइड्रा वाहन खड़ा था और सोन् यादव उसके नीचे पड़ा था।
राहगीरों ने उसे उठाकर जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव को मेडिकल कॉलेज के शव कक्ष में रख गया। बुधवार को आगे की कार्रवाई की गई। मेडिकल कॉलेज ने सिविल लाइन थाना पुलिस को घटना की सूचना दी
सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस का कहना है कि यह सडक हादसा लग रहा है। हालांकि, किसी वाहन ने टक्कर मारी या हाइड्रा वाहन से ही कोई दुर्घटना हुई, यह जांच के बाद ही पता चलेगा।


