कोरबा/करतला (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांत, जिला, ब्लॉक एवं तहसील स्तर के पदाधिकारियों ने आज नवपदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) करतला गोपाल वर्मा से सौजन्य भेंट की। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
भेंट के दौरान शिक्षा व्यवस्था, शिक्षकों से जुड़े विभिन्न विषयों तथा विकासखंड में शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर बनाने को लेकर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। संघ के पदाधिकारियों ने नवपदस्थ अधिकारी को कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए शिक्षक हित एवं शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विषयों पर आवश्यक सहयोग की बात कही।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांत, जिला, ब्लॉक एवं तहसील स्तर के पदाधिकारी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि विकासखंड करतला में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अधिकारी एवं शिक्षक संगठन के बीच सकारात्मक समन्वय बना रहेगा।


