Author: Nimesh Kumar Rathore
जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) जिले के बलौदा विकासखंड की ग्राम पंचायत खोहा में 15वें वित्त की राशि से कराए गए नाली सफाई कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के तालाब में मनरेगा के तहत काम कर रहे मजदूरों से ही नाली की सफाई कराई गई, लेकिन इसके बावजूद नाली सफाई के नाम पर 15वें वित्त से भुगतान किया गया। वहीं, मोहल्ले के लिए आए हैंडपंप को निजी खेत में लगाए जाने का भी आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए जांच की मांग…
कोरबा (समाचार मित्र) मंगलवार सुबह जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। करीब 85 वर्षीय बुजुर्ग की उनके ही भतीजे द्वारा कथित रूप से धारदार हथियार से वार कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार पसान थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया में बबन राम यादव, निवासी सीपतपारा, पिपरिया का मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे अपने भतीजे सोनू उर्फ अशोक यादव (23 वर्ष), पिता राम प्रसाद यादव से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान आरोपी ने कथित रूप से टांगिया से…
कोरबा/उरगा (समाचार मित्र) कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर साइबर अपराधों से बचाव और लोगों को ऑनलाइन ठगी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से थाना उरगा परिसर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी नवीन पटेल ने ग्रामीणों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए सावधानी बरतने की अपील की। थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल कर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। दूसरे का मोबाइल व्हाट्सअप हैक करके निमंत्रण या अन्य APK फाइल भेजकर, फर्जी कॉल, OTP…
बोर खनन और पाइप फिटिंग के नाम पर राशि निकासी का आरोप, जमीनी हकीकत में काम अधूरा या नदारद होने का दावा; बिना अहाता के जर्जर स्कूल भवन से भी परेशान शिक्षक और बच्चे ! कोरबा (समाचार मित्र) जनपद पंचायत कोरबा क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत में शासकीय राशि के उपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्राम पंचायत धनगांव स्थित मध्यमिक शाला परिसर में पेयजल व्यवस्था के लिए सत्र 2024-25 में 15वें वित्त आयोग की राशि से बोर खनन एवं पाइप फिटिंग के नाम पर करीब 1.50 लाख रुपये की राशि खर्च किए जाने की जानकारी सामने…
अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही तोड़ा दम ! कोरबा (समाचार मित्र) बरपाली के कांग्रेसी नेता एवं पत्रकार राजू खत्री का आकस्मिक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि अचानक उनकी तबीयत खराब होने के बाद परिजन एवं परिचित उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ही उनकी तबीयत और बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। राजू खत्री के आकस्मिक निधन की खबर सामने आते ही पत्रकार जगत एवं उनके परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके निधन को एक अपूरणीय क्षति बताया…
रायपुर/जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) वक्ता मंच एवं जन एकता फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में 20 सितंबर को रायपुर के विमतारा सभागार में युवा अभिव्यक्ति समारोह सह युवा गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था, जहां रायपुर सहित छ.ग. के सभी जिलों से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर छ.ग. महतारी का परचम लहरा रहे 50 युवाओं को आमंत्रित कर उन्हें “युवा गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वित्त विभाग रायपुर की उप संचालक श्रद्धा सुमन एक्का जी थी वही कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. संतोष सोनकर, डॉ. अंशुली कलश एवं डॉ. उपेंद्र…
कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिले में वन्य प्राणियों का घातक हमला लगातार बढ़ते जा रहा है। झरने के पास आज रविवार शाम अचानक भालू के पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि एक एनजीओ की टीम किसी कार्य के सिलसिले में क्षेत्र में गई थी। इसी दौरान एक गांव लेमरू के समीप झरने के पास कुछ ग्रामीणों के साथ टीम के सदस्य मौजूद थे। अचानक वहां भालू पहुंच गया और लोगों पर हमला करने की कोशिश की। भालू को देखते ही मौके पर मौजूद ग्रामीण और एनजीओ टीम के सदस्य अपनी जान बचाने के लिए वहां से…
कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के कुदुरमाल एनिकट में मछली पकड़ने गए एक पति-पत्नी के साथ हादसा हो गया। गहरे पानी में डूबने से धरम धनहार (40) की मौत हो गईड, जबकि उसकी पत्नी बाल-बाल बच गईड। नगर सेना की DDRF टीम ने रविवार सुबह रेस्क्यू कर शव बरामद किया। जानकारी के अनुसार, कुदुरमाल ग्राम पंचायत के परसाभवना गांव निवासी धरम धनूहार शनिवार (19 सितम्बर) सुबह अपनी पत्नी के साथ एनिकट गया था। दोनों वहां मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान धरम अचानक गहरे पानी में चला गया आर डूबने लगा। मछली पकडते समय गहरे पानी…
कोरबा (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर 17 सितंबर से 07 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को करतला विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला लिमडीह में संकुल क्लब स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। माध्यमिक शाला लीमडीह संकुल तुमान प्रधान पाठक एम. एस.कंवर, शिक्षक कुमारेश गौतम, सुरेंद्र कंवर, श्रीमती सावित्री करियारे इन सभी शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दीपोत्सव, चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता,भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।
नई दिल्ली (समाचार मित्र) अस्पतालों में मेडिकल उपकरणों की मममानी कीमतों को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। सरकार ने मेडिकल उपकरणों की कीमतों को तर्कसंगत बनाने के मुद्दे पर मेडिकल सेक्टर और प्राइवेट अस्पतालों के साथ बातचीत शुरू कर दी है। गौरतलब है कि हाल ही में महाराष्ट्र ड्रग एंड फूड एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) की जांच में सामने आया कि प्राइवेट अस्पताल लोगों से मेडिकल उपकरणों की मनमानी कीमत वसूलते हैं। एफडीए आयुक्त ने अस्पताल के मेडिकल उपकरणों की कीमतों और एमआरपी के बीच भारी अंतर को लेकर सवाल उठाया था। इससे पहले अगस्त…