कोरबा (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर 17 सितंबर से 07 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को करतला विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला लिमडीह में संकुल क्लब स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

माध्यमिक शाला लीमडीह संकुल तुमान प्रधान पाठक एम. एस.कंवर, शिक्षक कुमारेश गौतम, सुरेंद्र कंवर, श्रीमती सावित्री करियारे इन सभी शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दीपोत्सव, चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता,भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।



