अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही तोड़ा दम !
कोरबा (समाचार मित्र) बरपाली के कांग्रेसी नेता एवं पत्रकार राजू खत्री का आकस्मिक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि अचानक उनकी तबीयत खराब होने के बाद परिजन एवं परिचित उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ही उनकी तबीयत और बिगड़ गई और उनका निधन हो गया।
राजू खत्री के आकस्मिक निधन की खबर सामने आते ही पत्रकार जगत एवं उनके परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके निधन को एक अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।
उनके निधन की खबर से शुभचिंतकों, पत्रकार साथियों एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में गहरा दुःख व्याप्त है। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
समाचार मित्र परिवार की ओर से राजू खत्री के निधन पर गहरी संवेदना एवं श्रद्धांजलि।


