छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ की प्रमुख हसदेव नदी में शुक्रवार की दोपहर 3 लोगों की बहने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि 3 दोस्त हसदेव नदी के किनारे पिकनिक मनाने आए हुए थे जिसके बाद तीनों दोस्त नहाने के लिए नदी में उतरे थे जहां से जलस्तर बढ़ने से तीनों युवकों की बहने की सूचना सूत्रों के मुताबिक मिल रही है।
जांजगीर के समाचार मित्र के संवाददाता राम नगारची घटनास्थल पर पहुंच कर बताया कि पुलिस सूत्रों के अनुसार 3 लोगो की बहने की सूचना है।
मामला जांजगीर चांपा जिला अंतर्गत पंतोरा थाना क्षेत्र के देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट की है !
हमारे संवाददाता ने बताया कि जिले के बाहर के 3 दोस्त यहां पिकनिक मनाने आए हुए थे जहां से अचानक गायब हो गए है। फिलहाल मामले में विस्तृत जानकारी आना अभी बचा हुआ है। मामले में अभी पुलिस की ओर से अधिकृत बयान नहीं आया है। युवक कौन है और कहां से आए थे इसकी जानकारी नहीं मिली है।

खबर Update किया जा रहा है ….


