आम आदमी पार्टी को झटका, विजय नायक ने दिया इस्तीफा रिपोर्ट !
कोरबा लोकसभा उपाध्यक्ष पद व प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र !
कोरबा (पाली) से ज्ञान शंकर तिवारी की रिर्पोट
कोरबा (समाचार मित्र) आम आदमी पार्टी के कोरबा लोकसभा उपाध्यक्ष विजय कुमार नायक ने अपने पद के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश संगठन मंत्री को संबोधित अपने त्यागपत्र में व्यक्तिगत कारणों एवं समय की कमी को इस्तीफे की वजह बताया है।
त्यागपत्र में विजय कुमार नायक ने कहा है कि वर्तमान परिस्थितियों में उनके लिए महत्वपूर्ण पद के साथ पूरी तरह न्याय करना संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व, कोरबा लोकसभा की टीम एवं सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि संगठन के साथ काम करने का अवसर उनके लिए महत्वपूर्ण रहा। साथ ही पार्टी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपना इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार करने का अनुरोध किया है।



