Author: Madan Das Mahant

Katghora (Korba)

कटघोरा (समाचार मित्र) मानव सेवा और सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से SJR Foundation, कटघोरा के तत्वावधान में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं यातायात जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 12 सितंबर 2026, शनिवार को अरदा चौक, कटघोरा में आयोजित होगा। शिविर का समय प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। शिविर में 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं एवं नागरिकों के लिए ब्लड ग्रुप तथा हीमोग्लोबिन की निःशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। रक्तदान करने वाले सभी सम्मानित रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।…

Read More

जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कोसला में जमीन विवाद को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान परमेश्वर साहू (25 वर्ष), निवासी कोयला, थाना पामगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में पुलिस पहले ही जनकराम साहू (50 वर्ष), निवासी कोसला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज चुकी है। पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त की शाम ग्राम कोसला में जमीन विवाद को लेकर जनकराम साहू का…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) राज्य में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शराब दुकानें बंद है जिसका फायदा उठाकर अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते पुलिस ने दो आरोपी को धर दबोचा है। अवैध शराब के कारोबार और संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कटघोरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल से अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरिशंकर यादव (34 वर्ष), निवासी झलकछार रंजना, थाना दीपका तथा संजय कुमार कंवर (27 वर्ष), निवासी झलकछार रंजना, थाना दीपका के…

Read More

कोरबा/कटघोरा (समाचार मित्र) कटघोरा वन मंडल के चैतमा वन परिक्षेत्र अंतर्गत तेलसरा सर्किल के बरसघड़ी जंगल में बड़ी संख्या में पौधों के काटे जाने का मामला सामने आया है। मौके की तस्वीरों में कई पौधे जड़ से कटे हुए तथा उनकी हरी शाखाएं जमीन पर बिखरी दिखाई दे रही हैं। घटना की जानकारी सामने आने के बाद वन विभाग की गश्त और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि जंगल में पेड़ों की कटाई पिछले कुछ दिनों के भीतर की गई है। स्थानीय स्तर पर यह भी सवाल उठ रहा है कि यदि वन क्षेत्र…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) धान की फसल तैयार होने के साथ ही कोरबा जिले में हाथियों की सक्रियता बढ़ गई है। वन क्षेत्रों से निकलकर हाथियों के झुंड लगातार खेतों का रुख कर रहे हैं। बीते 15 दिनों में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 200 किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। कोरबा वन मंडल के कुदमुरा रेंज के कलमीटिकरा क्षेत्र में धरमजयगढ़ की ओर से आया एक दंतैल हाथी पहुंचा है। यहां से हाथी बरपाली क्षेत्र में पहुंचा और एक किसान के खेत में लगी धान…

Read More

शराब के नशे में तेज बहाव के बीच नाला पार करने की कोशिश, पुलिस ने वाहन जब्त कर दर्ज किया मामला। कोरबा (समाचार मित्र) शनिवार शाम हुई भारी बारिश के बाद दादर नाला उफान पर था। तेज बहाव और बढ़े जलस्तर के बावजूद एक स्कॉर्पियो सवार दो युवकों ने नाला पार करने का प्रयास किया। पानी के तेज बहाव में वाहन अनियंत्रित होकर नाले में फंस गया और देखते ही देखते आधे से अधिक पानी में डूब गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो…

Read More

जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) रक्षाबंधन से पहले त्योहारी सीजन में जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण से मिठाई की गुणवत्ता को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मुख्य मार्ग स्थित कान्हा स्वीट्स एवं डेली नीड्स से खरीदी गई मिठाई में कीड़ा मिलने का आरोप लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक, ग्राहक ज्योति कश्यप ने मिठाई का डिब्बा खोला तो उसमें कीड़ा दिखाई दिया। यह देखकर ग्राहक और परिजन हैरान रह गए। घटना के बाद दुकान में बिकने वाली मिठाइयों की गुणवत्ता और साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि उक्त दुकान का संचालन मनोजिया केशरवानी द्वारा…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पताढ़ी स्थित संतोष फ्यूल्स के पास बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्कार्पियो क्रमांक CG12 AS 0104 ने सड़क पर बैठी दो गायों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक गर्भवती गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तिलकेजा निवासी मुकेश कुजूर कथित तौर पर स्कार्पियो चला रहे थे। बताया गया कि वाहन की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक…

Read More

छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर रेल मंडल अंतर्गत खोंगसरा-भनवारटंक रेलखंड की एक सुरंग में तेंदुए की मौजूदगी से हड़कंप मच गया। सुरंग के भीतर रेलवे ट्रैक पर आराम से टहलते तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, सुरंग के अंदर घूम रहे तेंदुए को सबसे पहले एक रेलवे ड्राइवर ने देखा। इसके बाद सूचना मिलने पर वहां से गुजर रही ट्रेन के लोको पायलट ने अपने मोबाइल फोन से तेंदुए का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में तेंदुआ रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच चलता हुआ साफ दिखाई दे रहा…

Read More

छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) शहर के सुभाष नगर इलाके में बुधवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक की पहचान मोहन पैकरा के रूप में हुई है। घटना अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र की है। युवक करीब 10 वर्षों से एक युवती के साथ किराए के मकान में रह रहा था। जानकारी के अनुसार, घर में युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। वहीं, उसके साथ रह रही युवती भी गंभीर रूप से घायल मिली। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज…

Read More