Author: Madan Das Mahant
कोरबा(समाचार मित्र) जिले में काम के बढ़ते दबाव और संसाधनों की कमी को लेकर पटवारी संघ लामबंद हो गया है। सोमवार को राजस्व पटवारी संघ की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न तहसीलों से बड़ी संख्या में पटवारी शामिल हुए। बैठक के बाद संघ ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। पटवारियों का कहना है कि डिजिटल गिरदावरी, डीसीएस, एग्रीस्टैक पंजीयन, नक्शा बटांकन और अन्य विभागीय कार्यों का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं, इन कार्यों को पूरा करने के लिए पर्याप्त समय और संसाधन उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। 17 अगस्त से…
छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ के इस जिले में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब बच्चों से भरी एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। घटना में कई बच्चों के घायल होने की जानकारी सामने आई है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बेमेतरा जिले में मौजूद ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल की बस क्रमांक CG 25 A 0218 करीब 17 से 18 बच्चों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान सिंघपुर-झाल मार्ग पर खड़सरा और झाल के बीच…
कोरबा/पोड़ी-उपरोड़ा (समाचार मित्र) मौसम विभाग ने कोरबा सहित कई जिलों में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। विकासखंड के सिरमिना क्षेत्र में स्थित डौकाबूड़ा डेम के गेट लंबे समय से बंद होने के कारण बारिश के मौसम में आसपास के ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। लगातार हो रही बारिश से डेम के ऊपरी हिस्से में पानी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है, जिससे खेतों में जलभराव के साथ ही आसपास के घरों में भी पानी घुसने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान डेम में पानी लगातार बढ़ने के…
कोरबा (समाचार मित्र) बरसात के मौसम में ग्रामीण इलाकों में सड़क और परिवहन की स्थिति कई जगह चुनौतीपूर्ण हो जाती है। ऐसे समय गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, दुर्घटना के मरीजों और गंभीर रूप से बीमार लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस सेवा बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। लेकिन पसान अस्पताल की एम्बुलेंस के नियमित संचालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आपात स्थिति के दौरान मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना सबसे बड़ी जरूरत होती है। ऐसे में यदि अस्पताल परिसर में उपलब्ध एम्बुलेंस लंबे समय से खड़ी रहे और जरूरत के समय मरीजों तक नहीं…
कोरबा (समाचार मित्र) गरीबी, अभाव और संघर्ष को पीछे छोड़कर कोरबा जिले के पाली विकासखंड के छोटे से गांव केराकछार की बेटी संजू देवी रावत ने खेल जगत में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। श्रमिक परिवार से ताल्लुक रखने वाली 24 वर्षीय संजू ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया है। अब उनका अगला लक्ष्य एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करना है। नवंबर 2025 में ढाका, बांग्लादेश में आयोजित महिला कबड्डी वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत का मुकाबला चीनी ताइपे से हुआ। भारत ने यह मुकाबला…
कटघोरा (समाचार मित्र) कटघोरा नगर पालिका क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। नगर में कई जगहों पर नलों से मटमैला और गंदा पानी आने की शिकायत सामने आई है। लोगों का कहना है कि पानी की स्थिति ऐसी है कि इसे पीने के अलावा घरेलू उपयोग में लेने से पहले भी कई बार सोचना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार पानी में मिट्टी और फिटकरी की मात्रा अधिक होने से उसका रंग, स्वाद और गंध प्रभावित हो रही है। इसके चलते खाना बनाने, कपड़े धोने और अन्य घरेलू कार्यों में भी लोगों…
कोरबा (समाचार मित्र) शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई जारी है। 21 अगस्त को नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर स्कूल-कॉलेजों के 100 गज के दायरे में संचालित दुकानों और ठेलों की जांच की गई। निगम के अनुसार कार्रवाई के दौरान कुल 64 दुकानों पर कार्रवाई, 27,100 रुपये का अर्थदंड और 8 दुकानों को सील किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई को नशामुक्ति की दिशा में जरूरी कदम माना जा रहा है। शिक्षण संस्थानों के…
गौरेला-पेंड्रा (समाचार मित्र) एक ही परिवार में पति-पत्नी की एक साथ मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। तेज रोशनी और जोरदार आवाज के बाद गिरे दंपत्ति जानकारी के अनुसार, 22 अगस्त 2026 की शाम करीब 7 बजे क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी।मारवाही थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा ढपनिपानी में शनिवार शाम तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बैगा दंपत्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में मंगल सिंह (46) और उनकी पत्नी बृहस्पतिया बाई (43) की जान चली गई। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिया बाई किसी काम से घर की परछी में निकली…
कोरबा (समाचार मित्र) बारिश के मौसम में अधूरे मार्ग पर पानी और कीचड़ जमा होने से आवागमन मुश्किल हो गया है। इसका सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। कोरबा जिले के पाली विकासखंड में सड़क निर्माण में लापरवाही का मामला सामने आया है। बोईदा से मुढालीडीह होते हुए घटवाई पारा मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया, लेकिन करीब 600 मीटर सड़क को अधूरा छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश के मौसम में अधूरे मार्ग पर पानी और कीचड़ जमा होने से आवागमन मुश्किल हो गया है। इसका सबसे…
कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिले का एक गांव जहां बच्चों को स्कूल जाने के लिए नदी पार करनी पड़ती है। बारिश के दिनों में नदी का जलस्तर बढ़ने पर बच्चों के सामने मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। ग्रामीणों के अनुसार बारिश के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद बच्चों का नदी पार करना जोखिम भरा हो जाता है। पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सिर्री में स्कूली बच्चों की परेशानी सामने आई है। यहां बच्चों को स्कूल जाने के लिए नदी पार करनी पड़ती है। बारिश के दिनों में नदी का जलस्तर बढ़ने पर बच्चों के सामने मुश्किलें…