Author: Madan Das Mahant

Katghora (Korba)

कोरबा (समाचार मित्र) हाथी को हटाने टैंकर चालक ने जब हॉर्न बजाया तो हाथी भड़क गया और टैंकर चालक की ओर दौड़ पड़ा। हाथी को अपनी ओर आता देख चालक और हेल्पर ने टैंकर छोड़कर भागकर अपनी जान बचाई। इस घटना के चलते हाईवे पर करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कटघोरा वनमंडल क्षेत्र में मंगलवार को एक दंतैल हाथी ने नेशनल हाईवे पर डीजल टैंकर का रास्ता रोक दिया। जानकारी के अनुसार, डीजल टैंकर कटघोरा की ओर से गुजर रहा था। इसी दौरान जंगल से निकलकर एक दंतैल हाथी…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) पीड़ित द्वारा थाने में लिखित शिकायत दिए जाने के 11 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है। कार्रवाई नहीं होने से भयभीत पीड़ित ने अब पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के मौहापानी का है जहां मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। प्रार्थी भरतलाल यादव, पिता संतराम, निवासी भेलवाटिकरा, मोहल्ला मौहापानी, तहसील पाली ने 24 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में बताया कि 12 अगस्त को दोपहर करीब 3 बजे वह देउरभांठा…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) नशे की हालत में बाइक चला रहा युवक सड़क पर मौजूद गड्ढे से टकरा गया जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सामने से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आ गई। मामला कोरबा रिंग रोड पर ग्राम पंचायत परीपानी के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। उरगा की ओर से बालको जा रहे ट्रेलर क्रमांक CG 10 CD 8970 और बालको की ओर से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 BN 2136 के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि किसी की जान नहीं…

Read More

छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) आवारा एवं घुमंतू पशुओं को कथित रूप से अनाधिकृत तरीके से बंधक बनाकर रखने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने तत्काल पशु चिकित्सक को मौके पर भेजकर जांच कराई। प्रथमदृष्टया शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है। मामला पुलिस के अनुसार बेमेतरा जिले के हेमाबंद ( दाढ़ी) तहसील अंतर्गत ग्राम हेमाबंद में निवासी दिलीप राय (55 वर्ष) और उसके पुत्र संजय राय (35 वर्ष) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता…

Read More

रायपुर (समाचार मित्र) डायल-112 टीम की त्वरित कार्रवाई से नवजात को समय पर चिकित्सा सुविधा और सुरक्षा मिल सकी। घटना ने आपात परिस्थितियों में पुलिस की तत्परता के साथ-साथ मानवीय संवेदनशीलता को भी सामने रखा है। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का मामला सामने आया है। मोनेट रोड स्थित चिरकुतहीन माता मंदिर के पास सोमवार सुबह करीब 10 दिन का नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और नवजात को सुरक्षित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मंदिर हसौद पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक, 24 अगस्त 2026 की…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) अस्पताल में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब अस्पताल के बाथरूम में सफाई कर्मचारियों को मानव भ्रूण मिला। घटना की सूचना अस्पताल के सुपरवाइजर को दी गई। इसके बाद भ्रूण को बाथरूम से हटाकर प्लास्टिक बैग में रख दिया गया। पुराने कोरबा शहर स्थित रानी धनराज कुंवर देवी अस्पताल में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया। पुलिस और एफएसएल टीम के पहुंचने से पहले ही भ्रूण हटाए जाने को लेकर अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सफाई कर्मचारी ने देखा भ्रूण जानकारी के अनुसार, अस्पताल में सफाई का काम कर रहे कर्मचारी को…

Read More

कोरबा/नवी मुंबई (समाचार मित्र) औद्योगिक नगरी कोरबा की होनहार संगीत प्रतिभा गुनगुन श्रीवास ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल कर छत्तीसगढ़ और कोरबा का नाम रोशन किया है। श्रीगणेश संगीत कलानिकेतन, कोरबा की विद्यार्थी गुनगुन ने अखिल भारतीय गांधर्व महाविद्यालय मंडल, मुंबई द्वारा आयोजित ‘गायन विशारद पूर्ण’ परीक्षा में पूरे देश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। गुनगुन की इस उपलब्धि से उनके परिवार, गुरुजनों और कोरबा के संगीत प्रेमियों में खुशी का माहौल है। नवी मुंबई में हुआ भव्य सम्मान गुनगुन श्रीवास को उनकी राष्ट्रीय उपलब्धि के लिए 22 अगस्त 2026 को वाशी, नवी मुंबई स्थित विष्णुदास भावे…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) सावन के अंतिम सोमवार को दोपहर हुई मूसलाधार बारिश ने कोरबा शहर के निचले इलाकों में आफत खड़ी कर दी। कुछ ही देर की तेज बारिश से पंडित रविशंकर शुक्ला नगर से पोड़ीबहार जाने वाला मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया। सड़क पर घुटनों से ऊपर तक पानी भरने से मार्ग ने नदी का रूप ले लिया। इसी दौरान तेज बहाव के बीच एक मालवाहक वाहन भी फंस गया। सड़क पर तेज बहाव, आवाजाही प्रभावित बारिश के बाद सड़क पर पानी का बहाव इतना तेज था कि राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हुई।…

Read More

कोरबा/(समाचार मित्र) प्रबंधन और आउटसोर्सिंग कंपनी टीएमसी प्राइवेट लिमिटेड पर वादाखिलाफी और स्थानीय ग्रामीणों के अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए ग्राम लालपुर और भेजीनारा के ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। पूर्व में हुई 8 सूत्रीय लिखित सहमति से कंपनी के पीछे हटने तथा प्रशासन को कथित रूप से गलत जानकारी देकर ग्रामीणों को एसडीएम कटघोरा की ओर से नोटिस जारी कराए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने विवादित स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। लालपुर-भेजीनारा में ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, SDM के नोटिस के विरोध में भी जताया आक्रोश; स्कूली बच्चे भी आंदोलन में…

Read More

रायपुर (समाचार मित्र) छत्तीसगढ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 IPS अधिकारियों का तबादला किया है। शासन की ओर से जारी आदेश में कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभाग और अतिरिक्त प्रभार में बदलाव किया गया है। 1992 बैच के IPS पवन देव को नगरसेना, नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाओं का महानिदेशक बनाया गया है। वहीं 1994 बैच के एसआरपी कल्लूरी को छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है। गुरजिंदर पाल सिंह को महानिदेशक प्रशिक्षण के साथ राज्य पुलिस अकादमी के महानिदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदीप गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक…

Read More