Author: Madan Das Mahant

Katghora (Korba)

कोरबा (समाचार मित्र) मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में पार्किंग व्यवस्था का ठेका बदलने के बावजूद वाहन सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पार्किंग व्यवस्था में बदलाव के बाद सुरक्षा बेहतर होने के दावे किए गए थे, लेकिन हाल ही में दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं ने इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, अस्पताल परिसर में पार्किंग का ठेका बदलने के बाद नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत पार्किंग क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने और मुख्य प्रवेश द्वार पर चेक प्वाइंट तैयार करने की बात कही गई थी। हालांकि, पार्किंग में खड़े वाहनों की…

Read More

कोरबा/बांकीमोंगरा (समाचार मित्र) मानव सेवा और सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत शनिवार, 12 सितंबर 2026 को अरदा चौक, बांकीमोंगरा में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं यातायात जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सेवा मित्र 24 के सदस्यों के सहयोग से किया गया। शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ, जो शाम 6 बजे तक चला। इस दौरान क्षेत्र के सेवाभावी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया और मानवता की सेवा का संदेश दिया। आयोजकों के अनुसार, सिकल सेल, थैलेसीमिया एवं ब्लड कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए रक्त उपलब्ध कराने…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) सीतामढ़ी रेत घाट में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग की कार्रवाई के बावजूद हालात सामान्य होते नजर नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को विभाग द्वारा 9 वाहनों को जब्त किए जाने के बाद अब रविवार सुबह हसदेव नदी में दर्जनों वाहनों के पहुंचने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में सीतामढ़ी क्षेत्र में हसदेव नदी के भीतर बड़ी संख्या में वाहन दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद प्रशासन की निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि यदि क्षेत्र में रेत उत्खनन पर प्रतिबंध है और एक दिन…

Read More

छत्तीसगढ़/सूरजपुर (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मरहट्टा गांव में पत्नी से पड़ोसी युवक के अवैध संबंध होने के शक में हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी पति ने पड़ोसी युवक पर टंगिया से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके स फरार हो गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी को संदेह था कि उसकी पत्नी के पड़ोस में रहने वाले युवक से संबंध हैं। इसी बात को लेकर आरोपी और मृतक के बीच पहले भी विवाद और कहासुनी होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा…

Read More

कोरबा(समाचार मित्र) जिले के में चलती मालगाड़ी पर असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में लोको पायलट सुनील कुमार घायल हो गए। सिर पर पत्थर लगने से उन्हें चोट आई, जिसके बाद मालगाड़ी को रोककर घायल लोको पायलट को अस्पताल पहुंचाया गया। गेवराखदान जा रही थी मालगाड़ी जानकारी के अनुसार, कोरबा रेलवे कॉलोनी निवासी लोको पायलट सुनील कुमार मालगाड़ी लेकर गेवरा खदान की ओर जा रहे थे। मालगाड़ी जैसे ही दीपका रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची, अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव के दौरान एक पत्थर इंजन के दरवाजे के…

Read More

छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क नंबर 11 और 12 के पीछे गटर की सफाई के दौरान एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही भिलाई क्षेत्र की भट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। गटर की सफाई के दौरान सामने आया मामला जानकारी के अनुसार, सफाई कर्मचारी गटर की नियमित सफाई करने पहुंचे थे। इसी दौरान गटर के भीतर नवजात का शव दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि शव के ऊपर एक भारी…

Read More

रायपुर (समाचार मित्र) राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित श्याम स्क्वायर के एक स्पा सेंटर में पुलिस ने दबिश देकर कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, सेंटर में अवैध गतिविधियों से जुड़े लेन-देन की सूचना मिलने के बाद पर्चेस टेस्ट के जरिए जांच की गई। इसके बाद महिला डीएसपी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने स्पा सेंटर में दबिश दी। पुलिस कार्रवाई के दौरान स्पा के मैनेजर सहित तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, जांच में स्पा सेंटर के संचालन से जुड़े लोगों की भूमिका सामने आने के बाद कार्रवाई आगे बढ़ाई गई। पीटा…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिले में बारिश के मौसम में जहरीले सांप की वजह से कई मौतें हो चुकी है। सांप काटने के मामले में छोटे बच्चे ज्यादा प्रभावित है। कोरबा जिले के ग्राम गोढ़ी देहांतपारा में सर्पदंश की एक दर्दनाक घटना में 12 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामकृष्ण मंझवार के रूप में हुई है, जो कक्षा छठवीं में पढ़ता था। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने 108 एंबुलेंस के समय पर नहीं पहुंचने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक, रामकृष्ण शुक्रवार रात अपने घर में सोया हुआ था।…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) जिले में नाबालिक किशोरों के तेज रफ्तार बाइक चलाने से कई किशोर मौत में मुंह में समा गए हैं। बीते रात्रि एक सड़क हादसे में घर का एक लौता चिराग बुझ ज्ञान। दर्री के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी गोस्वामी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया था। सिर में गंभीर चोट आने के बाद अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मनीष अपने परिवार का इकलौता चिराग बताया जा रहा है।…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा शहर के टीपी नगर ट्रक स्टैंड में शनिवार को उस समय लोगों की उत्सुकता बढ़ गई, जब एक ट्रक के पीछे बेहद खूबसूरत और रंग-बिरंगा दुर्लभ फ्लाइंग स्नेक दिखाई दिया। सांप को देखते ही ट्रक चालक ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद वन विभाग और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप को सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक अनिल निषाद धरमजयगढ़, छाल और घरघोड़ा होते हुए सामान लेकर कोरबा पहुंचा था। टीपी नगर ट्रक स्टैंड में ट्रक खड़ा करने के दौरान लोगों की नजर उसके पीछे मौजूद सांप पर पड़ी।…

Read More