गौरेला-पेंड्रा (समाचार मित्र) एक ही परिवार में पति-पत्नी की एक साथ मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। तेज रोशनी और जोरदार आवाज के बाद गिरे दंपत्ति जानकारी के अनुसार, 22 अगस्त 2026 की शाम करीब 7 बजे क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी।मारवाही थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा ढपनिपानी में शनिवार शाम तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बैगा दंपत्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में मंगल सिंह (46) और उनकी पत्नी बृहस्पतिया बाई (43) की जान चली गई। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिया बाई किसी काम से घर की परछी में निकली थीं, जबकि मंगल सिंह घर की दीवार के सहारे बैठे थे। बिजली गिरने के बाद दोनों बेहोश होकर गिर पड़े। अस्पताल पहुंचने से पहले ही गई जान घटना के बाद परिजनों ने तत्काल डायल-108 को सूचना दी। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मरवाही ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
एक साथ दो मौतों से गांव में शोक घटना की जानकारी मंगल सिंह के भाई बुधराम और उनके बेटे ने दी। पति-पत्नी की एक साथ मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। आकाशीय बिजली की इस दर्दनाक घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। मामले में स्थानीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

