कोरबा (समाचार मित्र) राज्य में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शराब दुकानें बंद है जिसका फायदा उठाकर अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते पुलिस ने दो आरोपी को धर दबोचा है। अवैध शराब के कारोबार और संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कटघोरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल से अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरिशंकर यादव (34 वर्ष), निवासी झलकछार रंजना, थाना दीपका तथा संजय कुमार कंवर (27 वर्ष), निवासी झलकछार रंजना, थाना दीपका के रूप में हुई है।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 40 पौवा अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब के परिवहन में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG12 N 7497 को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
इस मामले में कटघोरा थाने में अपराध क्रमांक 244/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस ने कहा कि जिले में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


