Author: Aman Kumar Soni
कोरबा (समाचार मित्र) स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 अंतर्गत प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद पंचायत करतला परिसर एवं आसपास के विभिन्न स्थलों पर स्वच्छता एवं साफ-सफाई संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, स्व-सहायता समूह की महिलाओं एवं स्थानीय ग्रामीणजनों द्वारा सामूहिक रूप से श्रमदान करते हुए परिसर एवं निर्धारित स्थलों की साफ-सफाई की गई। कार्यक्रम में श्रीमती अशोक बाई कंवर, अध्यक्ष जनपद पंचायत करतला, अजय कंवर, प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य, दुलार सिंह राठिया, जनपद सदस्य, राकेश यादव, जनपद सदस्य प्रतिनिधि, श्रीमती फूल बाई राठिया, सरपंच ग्राम पंचायत करतला, आकाश सक्सेना, एसएमडीसी अध्यक्ष, विश्राम सिंह…
कोरबा (समाचार मित्र) राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग, परियोजना हरदीबाजार द्वारा 25 सितंबर को सेक्टर उतरदा के राउतपारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र रेलडबरी रामसागर पारा में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को पोषण, स्वास्थ्य एवं बच्चों के समुचित विकास के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान ‘नरेंद्र मोदी जन सेवा से देश सेवा’ तथा ‘25 साल सेवा समर्पण अभियान’ की भावना के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के योगदान को सम्मानित किया गया। पोषण विषय पर ग्रामीणों के साथ हल्का-फुल्का संवाद करते हुए दैनिक जीवन में पौष्टिक आहार को…
कोरबा (समाचार मित्र) ग्रामीणों के अनुसार, गणेश विसर्जन के दौरान जुलूस गुजर रहा था, तभी दीवार भरभराकर गिर गई। एक युवक के सिर और दूसरे की आंख के पास चोट आई, जबकि युवती के पैर में चोट लगी।पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत जोरहाडबरी में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र की दीवार गिरने से दो युवक और एक युवती घायल हो गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण में ईंटों की जोड़ाई, पानी की तराई तथा बीम-कॉलम के कार्य में लापरवाही बरती गई। ग्रामीणों का दावा है कि इसी निर्माण की एक दीवार पहले भी गिर चुकी है। निर्माण कार्य ठेकेदार छोटेलाल पटेल,…
जांजगीर (समाचार मित्र) राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत द्वारा आगामी 13 सितंबर, रविवार को छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा स्थित विश्राम गृह में प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह चंदेल एवं राष्ट्रीय संगठन प्रभारी के दिशा-निर्देश पर आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद बरेठ, प्रदेश प्रभारी दिले कश्यप, प्रदेश सचिव अमन सोनी, प्रदेश महासचिव कृष्णा टंडन एवं जिला अध्यक्ष मणिशंकर साहू सहित प्रदेश, जिला, तहसील एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी ऐतिहासिक पत्रकार सम्मेलन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।…
कोरबा (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ की राजनीति में पाली क्षेत्र से कांग्रेस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जनपद पंचायत पाली के सभापति और क्षेत्र क्रमांक 06 से जनपद सदस्य कमलेश कुमार कुर्रे ने एक बार फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उनकी यह घर वापसी राजधानी रायपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में संपन्न हुई। यह मिलन समारोह छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में आयोजित किया गया। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कमलेश कुर्रे को कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी में उनका विधिवत स्वागत किया और उन्हें पुनः कांग्रेस परिवार से जुड़ने…
कोरबा (समाचार मित्र) जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों को चिकित्सा और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की दिशा में जिला प्रशासन की ‘दिशा’ योजना महत्वपूर्ण अवसर लेकर आई है। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय उतरदा में कैरियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित कर विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग योजना की जानकारी दी गई। कार्यशाला में व्याख्याता राकेश टंडन ने विद्यार्थियों को NEET, IIT एवं JEE की तैयारी के लिए संचालित निःशुल्क कोचिंग में पंजीयन की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ कक्षा 10वीं, 11वीं एवं 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले तथा जीव विज्ञान अथवा…
कोरबा (समाचार मित्र) निर्माण कार्य में कथित तौर पर घटिया ईंटों के इस्तेमाल और पर्याप्त पानी तराई नहीं किए जाने की बात सामने आ रही है। कोरबा जिला अंतर्गत पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत सिरली में DMF मद से निर्माणाधीन भवन की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। भवन का निर्माण पूरा होने से पहले ही दीवारों में दरारें दिखाई देने लगी हैं, जबकि कई स्थानों पर कॉलम एवं सज्जा की सरिया भी खुली नजर आ रही है। निर्माण की मौजूदा स्थिति ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि विकास कार्यों में गुणवत्ता…
कोरबा (समाचार मित्र) शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय, हरदीबाजार की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई ने गोद-ग्राम भाठापारा में एक दिवसीय विशेष शिविर आयोजित कर सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी का प्रभावशाली संदेश दिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न सामाजिक विषयों के प्रति जागरूक करने के साथ गांव के विकास में सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में सरपंच श्री लोकेश्वर सिंह कंवर, पुरुष कार्यक्रम अधिकारी श्री के.के. दुबे एवं महिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अंजली कंवर की उपस्थिति और मार्गदर्शन में NSS स्वयंसेवकों ने स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, साइबर सुरक्षा और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर…
जांजगीर चांपा (समाचार मित्र) जिले के बम्हनीडीह ब्लाक के क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग अब पूरी होने की दिशा में है। बम्हनीडीह–दाहिदा मार्ग पर हसदेव नदी में 991 मीटर लंबे उच्च स्तरीय पुल एवं 384 मीटर पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए ₹32.23 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति पर वित्त विभाग की सहमति मिल गई है। पुल बनने से पुल के इस तरफ बम्हनीडीह सहित आसपास के अनेक गाँव तथा पुल के दूसरी तरफ नवागढ़ ब्लॉक के अनेक गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। वर्तमान में लोगों को करीब 20-25 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता था , जो पुल…
कोरबा (समाचार मित्र) भू-विस्थापितों की समस्याओं को लेकर केंद्रीय कोयला मंत्री से मिले विधायक कटघोरा क्षेत्र के विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ने आज देश की राजधानी नई दिल्ली में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी से मुलाकात कर अपने क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों, विशेषकर भू-विस्थापित परिवारों की विभिन्न समस्याओं एवं लंबित मांगों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की।विधायक पटेल ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष कटघोरा क्षेत्र में कोयला खनन एवं उससे प्रभावित भू-विस्थापित परिवारों से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं में अपनी जमीन और पुश्तैनी संपत्ति देने वाले भू-विस्थापित परिवारों…