Author: Aman Kumar Soni
कोरबा (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ कोरबा ओपन थिएटर घंटा घर चौक सियान सदन भवन विशाल रक्तदान शिविर आयोजित कर मनाया विश्व ड्राइवर दिवस जिला अध्यक्ष कौशल चौहान राकेश साहू संगठन मंत्री ईश्वर दास विजय सांवत करण महंत कोषाध्यक्ष सोनू मंहत नगर अध्यक्ष एन टी सी ब्लाक प्रभारी गोंविद दास सक्रिय सदस्य गुरुदयाल मानिकपुरी बरपाली ब्लाक प्रभारी कमलेश मैत्री ब्लाक अध्यक्ष मनोज यादव उपाध्यक्ष संजय चौहान बनवारी केंवट हेम सिंह कंवर ददू सिंह धनसिंह कंवर रामलाल कंवर लालसाय राठौर सावन कुमार व समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों भुसथापित कामगार संगठन जांबाज रक्त वीरों समाजसेवी अशोक पटेल क्रांतिकारी योद्धा गोंविदा सारथी आटो…
कोरबा (समाचार मित्र) लगातार हो रही बारिश के बीच बिजली और पेयजल दोनों संकट ने ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत उतरदा के मोहल्ला रेलडबरी स्थित रामसागर पारा चौक में पिछले तीन रातों से करीब 60 घंटे से बिजली गुल होने के कारण 50 से अधिक घरों के लोग भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि खराब ट्रांसफार्मर के कारण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान करने के बजाय बिजली विभाग के अधिकारी लगातार “आज होगा, कल होगा” कहकर ग्रामीणों को आश्वासन दे रहे…
छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों और उनके परिजनों के इलाज के लिए अधिमान्य निजी अस्पतालों की नई सूची जारी की है। इसके तहत कर्मचारी अब दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और हैदराबाद समेत दूसरे राज्यों के 66 बड़े निजी अस्पतालों में इलाज करा सकेंगे। सूची में देश के कई प्रतिष्ठित अस्पतालों को शामिल किया गया है। हालांकि, प्रदेश में पदस्थ कर्मचारियों को इन अस्पतालों में इलाज के लिए रेफरल लेटर लेना अनिवार्य होगा। CG News: मेदांता से अपोलो तक कई बड़े अस्पताल शामिल अधिमान्य अस्पतालों की सूची में मेदांता, सर गंगाराम अस्पताल, शेल्बी, जसलोक, सीएमसी, कोकिलाबेन, शंकर…
कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिले के एक आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित में धान खरीदी के दौरान करीब 25 लाख रुपये की गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद मामले की जांच कराई गई, जिसमें फिलहाल 8 लाख 82 हजार 685 रुपये 70 पैसे की वित्तीय अनियमितता की पुष्टि हुई है। जिले के हरदीबाजार क्षेत्र से सहकारी समिति में धान खरीदी से जुड़ी वित्तीय अनियमितता का बड़ा मामला सामने आया है। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित उतरदा में धान खरीदी के दौरान करीब 25 लाख रुपये की गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत…
कोरबा (समाचार मित्र) नेशनल हाईवे-149B के किनारे स्थित कृषि भूमि पर बिना वैध स्वीकृति के औद्योगिक राखड़ (Fly Ash) पाटने और बाउंड्रीवॉल निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्राम पंचायत फरसवानी निवासी कृष्ण लाल सोनी ने जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपकर मामले में तत्काल प्रशासनिक तालाबंदी (सीलिंग) एवं दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, फरसवानी में नेशनल हाईवे-149B (कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग) के किनारे स्थित अंगीठी रेस्टोरेंट के पीछे की कृषि भूमि खसरा नंबर 1183/1, 1183/2 एवं 1184/4 से संबंधित भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है…
कोरबा (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के माननीय मुख्य न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने आज व्यवहार न्यायालय, कटघोरा जिला कोरबा का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालयीन व्यवस्थाओं, अधोसंरचना और परिसर में उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिवक्ता संघ कटघोरा की ओर से मुख्य न्यायमूर्ति का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। अधिवक्ताओं ने अपनी प्रमुख समस्याओं और मांगों को मुख्य न्यायमूर्ति के समक्ष रखा। इस पर माननीय मुख्य न्यायमूर्ति ने अधिवक्ता संघ की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर विधिवत विचार कर उचित निराकरण किया जाएगा।…
बिलासपुर (समाचार मित्र)। सीपत क्षेत्र में आज एक जबरदस्त सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया, नहीं तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। जानकारी के अनुसार कार क्रमांक CG 07 BJ 0730 सीपत मार्ग से गुजर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से उतरकर सीधे आउट साइड खेत में जा गिरी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त…
जांजगीर-चांपा( समाचार मित्र) जिले के बलौदा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बालपुर में एक दर्दनाक हादसे में 4 वर्षीय मासूम की नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान निकेश गोंड, पिता रामेश्वर सिंह गोंड, उम्र 4 वर्ष, निवासी ग्राम बालपुर के रूप में हुई है। यह घटना आज दिनांक 29.8.26 की है नहर में बहने के बाद मासूम का शव सिवनी, बहेराडीह, कमरीद होते हुए सारागांव क्षेत्र के समीप ग्राम नकटी के पास नहर में मिला। खेलते-खेलते नहर में गिरा मासूम प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ छोटे बच्चे नहर के किनारे खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चे नहर…
जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जांजगीर में सद्भावना रैली एवं खिलाड़ी-प्रशिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।सद्भावना रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली के माध्यम से खेल, स्वास्थ्य, अनुशासन एवं आपसी सद्भाव का संदेश दिया गया। समारोह में विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास, अनुशासन एवं…
कोरबा (समाचार मित्र) लोक संस्कृति और सामाजिक भाईचारे का संदेश लेकर दीपका की धरती पर 30 अगस्त को प्रदेश स्तरीय जबर भोजली रैली निकाली जाएगी। छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला, लोकगीत, नृत्य और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। सातवें वर्ष आयोजित हो रही रैली को लेकर आयोजकों ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। रैली का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की पहचान से जुड़ी लोक परंपराओं को संरक्षित करने के साथ सामाजिक एकजुटता का संदेश देना है। कार्यक्रम…