Author: Aman Kumar Soni

Sub Editor

कोरबा (समाचार मित्र) तपेदिक के खिलाफ जंग अब अस्पतालों से निकलकर युवाओं के हाथों में भी पहुंच रही है। कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला में एमडीपी कॉलेज और जी.बी. कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने हिस्सा लेकर ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों एवं अधिकारियों ने युवाओं को टीबी के शुरुआती लक्षणों, संक्रमण से बचाव, जांच एवं नियमित उपचार की अहमियत के साथ ‘निक्षय मित्र’ योजना की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि समय पर पहचान और पूरा उपचार टीबी की रोकथाम में निर्णायक भूमिका निभाता…

Read More

रायपुर (समाचार मित्र) जन्माष्टमी के पावन अवसर पर इस बार रायपुर का थाना सिटी कोतवाली एक अनोखे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन का साक्षी बनेगा। कृष्ण मित्र फाउंडेशन और कोतवाली पुलिस स्टाफ के संयुक्त सहयोग से भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की ऐतिहासिक कथा को नाट्य रूपांतरण के जरिए जीवंत किया जाएगा। 4 सितंबर की मध्यरात्रि ठीक 12 बजे थाना परिसर स्थित बंदी गृह को मथुरा के कारागार का स्वरूप दिया जाएगा। मंचन के दौरान माता देवकी और वासुदेव को हथकड़ियों में बांधने से लेकर कंस की प्रभावशाली गर्जना तक का दृश्य श्रद्धालुओं को रोमांचित करेगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में सार्वजनिक एवं निजी उपक्रमों की जमीन पर वर्षों से काबिज लोगों को स्थायी पट्टा दिलाने की दिशा में नगर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने पहल की है।मंत्री देवांगन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर आवासीय पट्टे के लिए सर्वे की प्रक्रिया शुरू किए जाने पर आभार जताया। साथ ही कोरबा क्षेत्र की विभिन्न शासकीय एवं औद्योगिक संस्थाओं की जमीन पर लंबे समय से निवासरत लोगों को स्थायी पट्टा देने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।मंत्री ने पत्र में बताया कि राजस्व, नजूल एवं आबादी…

Read More

जांजगीर (समाचार मित्र) रोजगार गारंटी योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ जल संरक्षण और आजीविका संवर्धन के लिए उपयोगी परिसंपत्तियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। बम्हनीडीह विकासखण्ड के ग्राम बघौदा निवासी श्री मनमोहन हंशराज के खेत में निर्मित व्यक्तियों के लिए कृषि तालाब निर्माण (आजीविका डबरी) इसका एक प्रेरक उदाहरण है। आजीविका डबरी निर्माण से जहां उनके खेतों में सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है, वहीं मछली पालन एवं आगामी दिनों में सब्जी उत्पादन के माध्यम से उनकी आजीविका के नए अवसर भी तैयार हुए हैं। श्री मनमोहन के खेत में…

Read More

छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) एसीबी बिलासपुर की टीम ने बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए प्राचार्य और सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी में दोनों कर्मचारियों पर वेतन एरियर्स के भुगतान के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। एसीबी द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 12 के तहत कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह एसीबी बिलासपुर की लगातार 56वीं ट्रैप कार्रवाई है। जानकारी के अनुसार, प्राचार्य अंजुला सोनी ने एरियर्स की राशि निकालने के बदले सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) : सुसाइड नोट, आत्महत्या से पूर्व भेजे गए वीडियो एवं परिजनों के कथनों से प्रताड़ना का मामला आया सामने आत्महत्या के लिए उकसाने के प्रकरण में बहू एवं उसके माता-पिता गिरफ्तार, तीनों भेजे गए जेल दिनांक 27.08.2026 को मृतिका लक्ष्मी बाई मानिकपुरी द्वारा अपने घर के पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई थी। घटना की सूचना पर थाना कोतवाली कोरबा में मर्ग क्रमांक 66/2026 कायम कर जांच में लिया गया।मर्ग जांच के दौरान घटनास्थल पर मृतिका द्वारा दीवार पर सुसाइड नोट लिखा हुआ पाया गया। उक्त सुसाइड नोट में मृतिका द्वारा अपनी बहू पूर्णिमा एवं…

Read More

बिलासपुर (समाचार मित्र) गुरुवार को चौकीदार का शव खून से लथपथ हालत में मिला है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अज्ञात हमलावर ने सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला कर उसकी हत्या की है। मृतक रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य से जुड़े सामान के गोदाम की रखवाली करता था। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हत्या की सूचना मिलते ही GRP, RPF और तोरवा पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की।पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। मामला जिला बिलासपुर अंतर्गत तोरवा थाना के RPF कालोनी का है  FSL टीम…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) स्कूली बच्चों से लेकर बुजुर्गों, मरीजों और दोपहिया वाहन चालकों तक को इस बदहाल रास्ते से गुजरना पड़ता है। पाली विकासखंड के ढुकुपथरा–पंर्रापखना मार्ग पर करोड़ों की लागत से बना गाजर नदी का वृहद पुल तैयार है, लेकिन पुल से जुड़ा करीब डेढ़ किलोमीटर मार्ग आज भी कच्चा है। बारिश में यही रास्ता कीचड़, दलदल और फिसलन के कारण ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन जाता है।सीमावर्ती क्षेत्र के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला यह मार्ग हजारों ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण आवागमन का साधन है। जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार प्रमुखता से उठाने वाले पाली ब्लॉक…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र) निजी स्कूलों में महंगी किताबों और अभिभावकों पर बढ़ते आर्थिक बोझ का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने निजी स्कूलों की कथित मनमानी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। जिलाध्यक्ष जैनेन्द्र कुर्रे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने DEO को चेतावनी सह स्मरण पत्र सौंपते हुए कहा कि कई निजी स्कूलों में NCERT की मानक पुस्तकों के बजाय महंगे निजी प्रकाशकों की किताबें लेने के लिए अभिभावकों पर दबाव बनाए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। पार्टी ने इसे लेकर शिक्षा विभाग की भूमिका…

Read More

कोरबा (समाचार मित्र)  निर्माण अब सवालों के घेरे में है। ग्रामीणों के अनुसार करीब डेढ़ वर्ष पहले पूर्व सरपंच तानु सिंह मरावी और वर्तमान सरपंच प्रिन्सी मरावी के पिता की देखरेख में स्कूल की दीवार तोड़कर निर्माण कार्य कराया गया था। पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बांधाखार के मोहल्ला जमनीमुड़ा स्थित प्राथमिक शाला परिसर में लाखों रुपये की लागत से कराया गया बताया जा रहा है कि निर्माण पूरा हुए लंबा समय बीतने के बावजूद शौचालय का उपयोग नहीं हो रहा है और भवन आज भी अधूरा नजर आ रहा है। निर्माण में कितनी राशि स्वीकृत हुई, किस मद से…

Read More