जांजगीर (समाचार मित्र) राखी के पवित्र बंधन को साइबर सुरक्षा के संकल्प से जोड़ते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस के “एक राखी साइबर जागृति की” अभियान में श्री श्याम ग्रुप परिवार ने भी महती सहभागिता निभाई। बनारी और मुड़पार स्थित श्री श्याम ग्रुप परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 500 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों ने साइबर जागृति की राखी बांधकर ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड और सोशल मीडिया अपराधों से सतर्क रहने का संकल्प लिया। 00 अमर सुल्तानिया ने की पहल की सराहना इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जशपुर जिला संगठन प्रभारी एवं उद्योगपति अमर सुल्तानिया ने अभियान के…
Read More